IRCTC Share News : आईआरसीटीसी का हिस्सेदारी बेच रही है सरकार, जानें क्या है शेयर की कीमत

IRCTC Share News : ओएफएस का मूल आकार दो करोड़ शेयर या 2.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है. इसे आगे पांच प्रतिशत हिस्सेदारी तक बढ़ाया जा सकता है. जानें आईआरसीटीसी के बारे में सारी जानकारी

IRCTC Share News : सरकार आईआरसीटीसी में कुछ हिस्सेदारी बेचने जा रही है. जानकारी के अनुसार सरकार गुरुवार को यानी आज आईआरसीटीसी में पांच प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी. हिस्सेदारी बिक्री पेशकश (ओएफएस) के जरिये 680 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर बेची जाएगी.

ओएफएस का मूल आकार दो करोड़ शेयर या 2.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है. इसे आगे पांच प्रतिशत हिस्सेदारी तक बढ़ाया जा सकता है. भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के चार करोड़ शेयरों की 680 रुपये प्रति शेयर न्यूनतम मूल्य पर बिक्री से सरकारी खजाने को करीब 2,700 करोड़ रुपये मिलेंगे. निचली कीमत बुधवार को बीएसई पर आईआरसीटीसी के बंद भाव के मुकाबले 7.4 प्रतिशत कम थी.

जानें क्या है आईआरसीटीसी?

आपको बता दें कि इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी को भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी के रूप में जाना जाता है. आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट है. आईआरसीटीसी की बात करें तो इसे रेल मंत्रालय के द्वारा स्थापित किया गया है जिसके जरिए यात्री रेल में यात्रा करने के लिए अपनी ऑनलाइन टिकट बुक करने में सक्षम हैं. यात्रा के दौरान आईआरसीटीसी यात्रियों के लिए खाना का भी प्रबंध करता है.

आईआरसीटीसी आखिर कैसे करता है काम ?

आईआरसीटीसी इंटरनेट पर आधारित काम करता है. भारतीय रेलवे के पीआरएस प्रणाली के साथ ही आईआरसीटीसी लेन-देन के लिए यात्रियों को सुविधा देता है जिसका लाभ आप ले सकते हैं. आईआरसीटीसी के माध्यम से आप आसानी से और मिनटों में अपनी यात्रा की टिकट बुक कराने में सक्षम होते हैं.

Also Read: IRCTC News: झारखंड-बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी, गोड्डा से पटना के बीच इस दिन से नयी ट्रेन
आईआरसीटीसी के फायदों पर एक नजर

-घर बैठे टिकट बुक कराने में आप सक्षम होते हैं.

-ऑनलाइन माध्यम से पेमेंट कर सकते हैं

-ट्रेन की देरी होने की जानकारी आपको आईआरसीटीसी देता है.

-तत्काल टिकट की सुविधा आईआरसीटीसी देता है.

-रद्द ट्रेनों की जानकारी आईआरसीटीसी से आप ले सकते हैं

-लाइव ट्रेन की लोकेशन आईआरसीटीसी के वेबसाइट पर देख सकते हैं.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >