80 फीसदी ट्रेनों का परिचालन बहाल, अब इन रूटों पर चलेंगी अनरिजर्व्ड ट्रेनें, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Railway News: उत्तर रेलवे ने आरक्षित मेल या एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ियों को अनारक्षित मेल या एक्सप्रेल विशेष रेलगाड़ियों में बदलने के फैसले के बाद अनरिजर्व्ड ट्रेनें 12 अगस्त 2021 से ही चल रही है. रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर के जरिए सभी विशेष ट्रेनों का नया टाइम टेबल देखने की सलाह दी है.

  • कई अनरिजर्व्ड ट्रेनों का फिर से संचालन शुरू

  • रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर भी किया जारी

  • कोरोना प्रोटोकॉल का सही तरीके से पालन करने की अपील

Railway News: कोरोना का कहर (Corona Pandemic) जैसे जैसे कम होता जा रहा है, रेलवे (Railway News) अपनी पटरी पर वापस लौटने लगा है. इसी कड़ी में भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने कई अनरिजर्व्ड ट्रेनों (Unreserved Trains) का फिर से संचालन शुरू कर दिया है. उत्तर रेलवे (Northern Railways) ने आरक्षित मेल या एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ियों को अनारक्षित मेल या एक्सप्रेल विशेष रेलगाड़ियों में बदलने के फैसले के बाद अनरिजर्व्ड ट्रेनें 12 अगस्त 2021 से ही चल रही है.

वहीं, रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर 139 (Railway Help Line Number) के जरिए सभी विशेष ट्रेनों का नया टाइम टेबल देखने की सलाह दी है. इधर रेलवे ने कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन भी जारी की है. जिसके तहत रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि, वे सरकार के जारी सभी कोरोना प्रोटोकॉल का सही तरीके से पालन करें.

रेलवे ने इन ट्रेनों को फिर से परिचालन शुरू किया है.

ट्रेन नंबर कहां से कहां तक फेरा

04640 फिरोजपुर कैंट साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) रोजाना

04639 साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) फिरोजपुर कैंट रोजाना

04488 फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन चंडीगढ़ जंक्शन रोजाना

04487 चंडीगढ़ जंक्शन फिरोजपुर कैंट रोजाना

04669 फिरोजपुर कैंट हनुमान गढ़ जंक्शन रोजाना

04670 हनुमान गढ़ जंक्शन फिरोजपुर कैंट रोजाना

04538 नंगल डैम अमृतसर जंक्शन रोजाना

04537 अमृतसर जंक्शन नंगल डैम रोजाना

04489 अमृतसर जंक्शन पठानकोट जंक्शन रोजाना

04490 पठानकोट जंक्शन अमृतसर जंक्शन रोजाना

Also Read: भाजपा सरकार के इशारे पर ट्विटर ने लॉक किया कांग्रेस नेताओं का अकाउंट? प्रियंका गांधी ने लगाया गंभीर आरोप

इधर, कोरोना (Covid 19) का प्रकोप घटने के बाद पश्चिम रेलवे ने करीब 80 फीसद यात्री रेलगाड़ियों का परिचालन फिर से बहाल कर दिया है. महामारी की स्थिति नियंत्रित रहने पर अगले अब एक-दो महीने में इसकी अधिकतर ट्रेनें मुसाफिरों को लेकर फिर पटरी पर दौड़ने लगेंगी. पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कंसल का कहना है कि, हम अपनी 80 फीसद यात्री रेलगाड़ियों का परिचालन दोबारा शुरू कर चुके हैं. अगले एक-दो महीने के भीतर हमारी अधिकतर यात्री रेलगाड़ियां बहाल हो जाएंगी.

भाषा इनपुट के साथ

Also Read: बीजेपी नेता के घर ग्रेनेड हमले में 4 साल के बच्चे की मौत, PAFF ने ली जिम्मेदारी, कश्मीर में 2 आतंकी भी ढेर

Posted by: Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >