Indian Railway News : यदि आप होली में घर जानें का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां… रेलवे ने एक ऐलान किया है जिसके अनुसार होली (Holi) में घर जाने वाले उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और राजस्थान (bihar,up,bengal spl train) के यात्रियों का सफर आरामदायक हो जाएगा. आपको बता दें कि होली में कई लोग अपने घर का रुख करते हैं जिस दौरान रेल यात्रियों को ट्रेन में वेटिंग टिकट से परेशानी होती है. यात्रियों के लिए अच्छी खबर यह है कि कई और ट्रेनें भी शुरू की गई है जिससे राजस्थान और बंगाल के भी यात्रियों को लाभ होगा.
डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस : सप्ताह में एक दिन चलने वाली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस (02503/02504) को लेकर यह खबर आ रही है कि यह अब सप्ताह में पांच दिन खुलेगी. आपको बता दें कि वर्तमान में यह ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्रत्येक मंगलवार को पूर्वाह्न 11.25 बजे खुलती है और तीसरे दिन सुबह साढ़े पांच बजे डिब्रूगढ़ पर यात्रियों को छोडती है. वहीं, डिब्रूगढ़ से प्रत्येक गुरुवार को शाम 7.55 बजे चलकर यह ट्रेन तीसरे दिन दोपहर 1.38 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है. होली में रेलवे द्वारा रेल चलाने ऐलान से जुड़ी हर News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.
अब क्या : अब यह ट्रेन 16 फरवरी से डिब्रूगढ़ से प्रत्येक रविवार, मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को खुलेगी वहीं 19 फरवरी से यह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सोमवार, मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को यात्रियों को लेकर रवाना होगी. इसके टाइम टेबल और ठहराव में कोई बदलाव रेलवे की ओर से नहीं किया गया है.
किन्हें होगा लाभ : इस ट्रेन के चलने से उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम के यात्रियों को सहूलियत होगी. कोरोना संक्रमण के रोकथाम के मद्देनजर इन दिनों सीमित संख्या में ट्रेनें रेलवे चलाने का काम कर रहा है. वहीं मौसम की मार भी ट्रेनों पर नजर आ रहा है और कोहरे की वजह से भी कई ट्रेनें रेलवे ने रद्द करने का काम किया है. ऐसी स्थिति में डिब्रूगढ़ राजधानी के फेरे बढ़ने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.
नई ट्रेनों की लिस्ट ये है…
-आसनसोल-सीएसटी मुंबई स्पेशल ट्रेन 7 फरवरी से हर रविवार को आसनसोल से रात 7.45 बजे खुलेगी जिसका ट्रेन नंबर 02361 है.
-सीएसटी मुंबई-आसनसोल स्पेशल 10 फरवरी से हर बुधवार को सुबह 11.05 बजे खुलेगी जिसका ट्रेन नंबर 02362 है.
-हावड़ा-गया स्पेशल (वाया साहिबगंज) ट्रेन 2 फरवरी से रोज शाम 19.50 बजे यात्रियों को लेकर रवाना होगी जिसका ट्रेन नंबर 03023 है.
-बिहार के गया से हावड़ा के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेन का नंबर 03024 है जो वाया साहिबगंज 3 फरवरी से रोज दोपहर 12.20 बजे रवाना होगी.
-सिउड़ी-हावड़ा स्पेशल के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेन का नंबर 03002 है जो 2 फरवरी से रोज दोपहर 13.40 बजे रवाना होगी.
-आसनसोल-हल्दिया स्पेशल (रविवार को छोड़कर) चलेगी जिसका ट्रेन नंबर 03502 है.
-हल्दिया-आसनसोल स्पेशल ट्रेन का नंबर 03501 है जो 2 फरवरी से (रविवार को छोड़कर) दोपहर 1 बजे रवाना होगी.
-बिहार के दानापुर-भागलपुर स्टेशन के लिए स्पेशल ट्रेन की बात करें तो यह 2 फरवरी से हर दिन 4.05 बजे शाम दानापुर से रवाना होगी जिसका ट्रेन नंबर- 03402 है.
-बिहार के भागलपुर-मुजफ्फरपुर स्टेशन के लिए स्पेशल ट्रेन की बात करें तो 2 फरवरी से हर दिन 2.05 बजे यह ट्रेन भागलपुर से रवाना होगी जिसका ट्रेन नंबर 03419 है.
Also Read: LIC का हिस्सा बेच रही सरकार, पॉलिसीधारकों पर क्या होगा असर ?
-बिहार के मुजफ्फरपुर-भागलपुर स्टेशन के लिए स्पेशल ट्रेन की बात करें तो 2 फरवरी से प्रतिदिन 23.07 बजे यह रवाना होगी जिसका ट्रेन नंबर 03420 है.
-कोलकाता-उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं तो ये 4 फरवरी से हर गुरुवार को दोपहर 1.10 बजे रवाना होगी जिसका ट्रेन नबंर 02315 है.
-राजस्थान उदयपुर सिटी-कोलकाता स्पेशल ट्रेन की बात करें तो यह 8 फरवरी से प्रत्येक सोमवार को रात 12.45 बजे रवाना होगी जिसका ट्रेन नंबर 02316 है.
-कोलकाता- सीतामढ़ी (बिहार) स्पेशल ट्रेन की बात करें तो यह 6 फरवरी से चलेगी. यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को कोलकाता से 22.45 बजे रवाना होगी जिसका ट्रेन नंबर 03165 है.
-बिहार सीतामढ़ी-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 7 फरवरी से यात्रियों को लेकर चलेगी. यह हर रविवार को रात 10.55 बजे सीतामढ़ी से रवाना होगी जिसका नंबर 03166 है.
Posted By : Amitabh Kumar
