IPO Market Updates : इन 5 नए आईपीओ में लगा सकते हैं पैसा

IPO Market Updates : प्राइमरी मार्केट में 5 नये आईपीओ के बारे में जानें यहां. सब्सक्रिप्शन के लिये 26 से 30 सितंबर के बीच खुल जाएगा ये.

IPO Market Updates : प्राइमरी मार्केट में 5 नये आईपीओ लॉन्च होने वाले हैं जिनमें 4 एसएमई आईपीओ और एक मैनबोर्ड आईपीओ हैं. ग्रे मार्केट में भी इन कंपनियों के शेयर प्रीमियम के साथ ट्रेड करते नजर आ रहे हैं. सभी 5 आईपीओ 26 सितंबर यानी गुरुवार को सब्सक्रिप्शन के लिये खुल जाएंगे और 30 सितंबर को बंद होंगे. इन आईपीओ में 1 अक्टूबर को शेयर अलॉटमेंट होगा जबकि 4 अक्टूबर को शेयरों की लिस्टिंग हो जाएगी. जानें इनके बारे में विस्तार से

  1. Forge Auto International NSE SME : 31.10 करोड़ रुपये का एसएमई आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिये 26 से 30 सितंबर के बीच खुल जाएगा जबकि इसकी लिस्टिंग 4 अक्टूबर को होगी. एक लॉट की बात करें तो ये 1200 शेयरों का है. ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 108 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 30 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता आज नजर आया. इसका मतलब है कि यह शेयर 27.78 फीसदी के प्रीमियम के साथ 138 रुपये पर लिस्ट हो सकता है.
  2. Sahasra Electronics Solutions NSE SME : यह 186.16 करोड़ रुपये का एसएमई आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिये 26 से 30 सितंबर के बीच ही खुलेगा. वहीं लिस्टिंग 4 अक्टूबर को होगी. ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 283 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 190 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता नजर आया. इस तरह शेयर की लिस्टिंग की बात करें तो यह 67.14 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 473 रुपये पर होती दिख सकती है.

    Read Also : Tata communications share: टाटा के इस शेयर पर अभी दांव लगाना कितना सही, जानें
  3. Diffusion Engineers IPO : 158 करोड़ रुपये का एक मैनबोर्ड आईपीओ है जो सब्सक्रिप्शन के लिये 26 से 30 सितंबर के बीच खुलेगा. इसकी भी लिस्टिंग 4 अक्टूबर को होगी. इसका एक लॉट 88 शेयरों का है. ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 168 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 80 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता नजर आया. शेयर की लिस्टिंग की बात करें तो यह 47.62 फीसदी के प्रीमियम के साथ 248 रुपये पर हो सकती है.
  4. Nexxus Petro Industries IPO: यह 19.43 करोड़ रुपये का एसएमई आईपीओ है जो 26 से 30 सितंबर के बीच खुलेगा. शेयरों की लिस्टिंग 4 अक्टूबर को होगी. एक लॉट 1200 शेयरों का ये है.
  5. Divyadhan Recycling Industries IPO : 24.17 करोड़ रुपये का एसएमई आईपीओ 26 सितंबर को खुलेगा जबकि 30 सितंबर को बंद हो जाएगा. 4 अक्टूबर को शेयर की लिस्टिंग होगी. एक लॉट 2000 शेयरों का है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >