सिर्फ 2 रुपये देकर पायें 36 हजार रुपये, मोदी सरकार की इस जबर्दस्त स्कीम में करें निवेश

PM Shram Yogi Man Dhan Pension Scheme: सरकार ने असंगठित क्षेत्र के कामगारों, श्रमिकों के साथ रेहड़ी-पटरी लगाने वालों, रिक्शा चालकों, भवन निर्माण कार्य में लगे मजदूरों और इसी प्रकार के अन्य कार्यों में लगे कामगारों के लिए की थी. इसका उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के कामगारों का बुढ़ापा सुरक्षित करना है.

असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की सरकार की एक जबर्दस्त स्कीम है. इस योजना के तहत आप महज 2 रुपये का निवेश करके 36 हजार रुपये की पेंशन ले सकते हैं. जी हां. सिर्फ 2 रुपये आपको निवेश करना है. इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास बैंक अकाउंट और आधार कार्ड का होना जरूरी है.

बैंक अकाउंट और आधार कार्ड से होगा रजिस्ट्रेशन

अगर आपने बैंक में बचत खाता खुलवा रखा है और आधार कार्ड भी है, तो आप प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन पेंशन योजना के तहत खुद को पंजीकृत करवा सकते हैं. पंजीकरण कराने के बाद आप को एक महीने में मात्र 55 रुपये देने हैं. जैसे ही आप 60 साल के हो जायेंगे, आपको पेंशन मिलने लगेगी. हर दिन 2 रुपये जमा करवाकर आप प्रति माह 3,000 रुपये पेंशन के हकदार हो जायेंगे.

Also Read: Jharkhand News: प्रधानमंत्री वन धन योजना से जनजातीय समुदायों की बदलेगी तस्वीर, मिलेगी वनोत्पादों की उचित कीमत
18 से 40 साल के लोग ले सकते हैं स्कीम का लाभ

सरकार ने असंगठित क्षेत्र के कामगारों, श्रमिकों के साथ-साथ रेहड़ी-पटरी लगाने वालों, रिक्शा चालकों, भवन निर्माण कार्य में लगे मजदूरों और इसी प्रकार के अन्य कार्यों में लगे कामगारों के लिए की थी. इसका उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के कामगारों का बुढ़ापा सुरक्षित करना है. 18 साल से 40 साल तक की उम्र के लोग इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं.

हर महीने जमा करने होंगे 55 रुपये

अगर आपकी उम्र 18 साल है और इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आपको प्रति माह 55 रुपये यानी प्रतिदिन दो रुपये से भी कम प्रीमियम का भुगतान करना होगा. ऐसा करके आप साल में 36,000 रुपये पेंशन पा सकेंगे. 40 साल की उम्र के व्यक्ति को प्रति माह 200 रुपये यानी 6.50 रुपये प्रतिदिन बचाने होंगे.

कैसे ले सकते हैं योजना का लाभ

योजना से जुड़ने के लिए श्रमिकों को प्रज्ञा केंद्र यानी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) में अपना पंजीकरण करवाना होता है. श्रमिक का रजिस्ट्रेशन होते ही ऑनलाइन जानकारी भारत सरकार को चली जायेगी. पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, बचत या जनधन बैंक खाता का पासबुक, मोबाइल नंबर देना होगा. एक सहमति पत्र भी देना होगा. इसे बैंक खाता में भी जमा करवाना होगा. बैंक को जानकारी देते ही श्रमिक के अकाउंट से पैसा कटकर हर महीने पीएम श्रम योगी मान धन पेंशन योजना के खाता में जमा होने लगेगा.

Also Read: श्रम योगी मान-धन योजना की जिले में हुई शुरुआत, पेंशन सप्ताह का आयोजन
ये हैं शर्तें

प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन पेंशन स्कीम में यूं तो असंगठित क्षेत्र का कोई भी श्रमिक पंजीकरण करवा सकता है, लेकिन इसमें एक शर्त भी है. शर्त यह है कि आवेदन करने वाले व्यक्ति की मासिक आय 15 हजार रुपये से कम होनी चाहिए. इसके लिए श्रम विभाग के कार्यालय के अलावा LIC एवं EPFO को श्रमिक सुविधा केंद्र बनाया गया है. सरकार ने योजना के बारे में जानकारी देने के लिए टोल फ्री नंबर 18002676888 भी जारी किया है. इस नंबर से योजना से जुड़ी सभी जानकारी ली जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >