सेंसेक्स में 28 अंकों की फिसलन, निफ्टी 24,089 पर स्थिर, जानिए आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स का हाल

Indian Stock Market 18 June 2026: बाजार में आज आईटी शेयरों में भारी गिरावट के बीच क्या निफ्टी संभल पाएगा? जानें किन शेयरों में दिख रही है तेजी और क्या कहते हैं आज के ताजा ग्लोबल संकेत.

Indian Stock Market 18 June 2026: गुरुवार, 18 जून की सुबह भारतीय शेयर बाजार के लिए मिली-जुली रही. अमेरिकी बाजारों में आई कमजोरी का असर घरेलू बाजार पर भी दिखा, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी की शुरुआत सुस्त रही. सुबह 9:25 बजे सेंसेक्स 28 अंक गिरकर 77,127 पर और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 24,089 पर कारोबार कर रहा था. इन्वेस्टर्स इस बात को लेकर सतर्क हैं कि अमेरिका में बढ़ती महंगाई को काबू करने के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसका असर ग्लोबल लेवल पर दिख रहा है.

क्या आईटी शेयरों पर है दबाव?

बाजार में आज का सबसे बड़ा असर दिग्गज आईटी कंपनियों के शेयरों में गिरावट के रूप में दिखा. इन्फोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और विप्रो जैसे बड़े नामों में बिकवाली देखी गई, जिससे निफ्टी पर दबाव बना. इसके विपरीत, बैंकिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र से बाजार को काफी सहारा मिला.

किन शेयरों में दिख रही है हलचल?

हालांकि बाजार में उतार-चढ़ाव है, लेकिन कुछ शेयर इन्वेस्टर्स के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. न्यू इंडिया एश्योरेंस के शेयरों में आज 10% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है, जिसकी वजह एनएसई के आईपीओ (IPO) में हिस्सेदारी बेचने की खबरें हैं. इसके अलावा, मैक्स हेल्थकेयर, एचडीएफसी लाइफ, ट्रेंट और एसबीआई लाइफ निफ्टी में टॉप गेनर्स रहे.

क्या आगे का रास्ता चुनौतीपूर्ण है?

ग्लोबल मार्केटस की बात करें तो जापान के निक्केई में 1.72% की तेजी है, जबकि चीन और हांगकांग के बाजार गिरावट के साथ खुले हैं. अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को 3.5% से 3.75% के दायरे में स्थिर रखने के बावजूद, बाजार इस बात से डरे हुए हैं कि भविष्य में महंगाई रोकने के लिए ब्याज दरों में और बढ़ोतरी हो सकती है. घरेलू स्तर पर अच्छी बात यह है कि बाजार का ‘ब्रेड्थ’ (Market Breadth) सकारात्मक है. एनएसई पर 1,764 शेयरों में खरीदारी हो रही है, जबकि 1,000 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. इसका मतलब है कि बड़े शेयरों में दबाव के बावजूद, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में इन्वेस्टर्स का भरोसा बना हुआ है. निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में क्रमशः 0.14% और 0.43% की बढ़त देखी गई है.

ये भी पढ़ें: सोना ₹1.51 लाख के पार, चांदी ₹2.64 लाख पर, चेक करें 18 जून का लेटेस्ट रेट लिस्ट 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >