सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट, जानिए क्यों औंधे मुंह गिरा आज भारतीय बाजार

Indian Stock Market 13 February 2026: शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखी गई है और सेंसेक्स 772 अंक तक टूट गया है. आईटी शेयरों में बड़ी बिकवाली के बीच जानें क्या सोने-चांदी में निवेश अब सुरक्षित है.

Indian Stock Market 13 February 2026: भारतीय शेयर बाजार के लिए शुक्रवार का दिन बेहद भारी रहा है. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार खुलते ही निवेशकों में अफरा-तफरी मच गई है. निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ही भारी गिरावट के साथ लाल निशान में खुले है. निफ्टी 236 अंक गिरकर 25,571 पर आ गया, वहीं सेंसेक्स में 772 अंकों की बड़ी गिरावट देखी गई है.

Indian Stock Market: क्यों टूटा बाजार और क्या है बड़ी वजह?

बाजार गिरने के पीछे सबसे बड़ा कारण ग्लोबल मार्केट से मिल रहे खराब संकेत हैं. अमेरिकी बाजार में मंदी की आहट और टेक कंपनियों के गिरते शेयरों ने भारतीय बाजार का मूड बिगाड़ दिया है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि दुनिया भर में निवेशक अब जोखिम लेने से बच रहे हैं, जिसका सीधा असर भारत के ‘आईटी सेक्टर’ पर पड़ा है.

Indian Stock Market: आईटी शेयरों में भारी गिरावट क्यों आई?

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा मार आईटी सेक्टर (Nifty IT) पर पड़ी है, जो करीब 5.5% तक टूट गया. दरअसल, दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर मची हलचल और बड़ी कंपनियों के वैल्यूएशन में हो रहे बदलाव ने निवेशकों को डरा दिया है. इसके अलावा ऑटो, रियल्टी और ऑयल सेक्टर के शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली है.

क्या सोने-चांदी में निवेश करना अब सुरक्षित है?

जब शेयर बाजार गिरता है, तो निवेशक अक्सर सोने और चांदी का रुख करते हैं. आज भी यही हुआ है. जहां एक तरफ शेयर औंधे मुंह गिरे, वहीं सोने की कीमत में 1% और चांदी में करीब 1.66% की बढ़त देखी गई है. सोना 1,54,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है, जो साफ दिखाता है कि लोग अब सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं.

आगे क्या होगा और आपकी क्या होनी चाहिए रणनीति?

बाजार की नजर अब अमेरिका में आने वाले महंगाई के आंकड़ों (CPI Data) पर है. अगर वहां के हालात नहीं सुधरे, तो भारतीय बाजार में कुछ और दिन दबाव रह सकता है. जानकारों की सलाह है कि ऐसे उतार-चढ़ाव वाले समय में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और बाजार के स्थिर होने का इंतजार करें.

ये भी पढ़ें: SIP और शेयरों पर बढ़ा भरोसा, NSE पर ट्रेडिंग अकाउंट्स अब 25 करोड़ पार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >