Indian Railways Updates: रेलवे ने झारखंड के यात्रियों को दी खुशखबरी, असुविधा होने पर यहां घुमाएं फोन

Indian Railway Updates: रेलवे द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर जारी करने का काम किया गया है. यह नंबर 24 घंटे यात्रियों के लिए उपलब्ध होगा. यदि ट्रेन में सफर करते वक्त आपको चिकित्सक सहायता चाहिए, किसी दुर्घटना के बारे में सूचित करने की आप जरूरत महसूस कर रहे हों.

Indian Railways Updates/ New Train : यदि आप अमूमन ट्रेन से यात्रा करते हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां…रेलवे प्रशासन अपने यात्रियों की सुरक्षा के लिए तत्‍पर है. इस बीच खबर है कि चार ऐसी ट्रेन हैं जिसका ठहराव झारखंड के कोडरमा में होगा जिससे प्रदेश के यात्रियों को सुविधा होगी. इस संबंध में रेलवे की ओर से जानकारी दी गई है.

रेलवे ने दी ये जानकारी

इस्‍ट-सेंट्रल रेलवे की ओर से इस बाबत ट्वीट किया गया है. अपने ट्विटर वॉल पर रेलवे ने लिखा है कि एक अप्रैल से गाड़ी संख्‍या 12307 /12308 हावड़ा-जोधपुर एक्‍सप्रेस (सप्‍ताह में चार दिन ) जबकि गाड़ी संख्‍या 12307 /12308 हावड़ा बीकानेर एक्‍सप्रेस (सप्‍ताह में 3 दिन ) का कोडरमा स्‍टेशन पर ठहराव दिया गया है. रेलवे ने इस बाबत कहा है कि यह ठहराव प्रायोग के तौर पर किया जा रहा है जो छह महीने के लिए होगी. इन ट्रेनों के यात्र‍ियों को यात्रा करने के वक्‍त कोविड नियमों का पालन करना होगा.

रेलवे हेल्पलाइन नंबर

इधर रेलवे द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर जारी करने का काम किया गया है. यह नंबर 24 घंटे यात्रियों के लिए उपलब्ध होगा. यदि ट्रेन में सफर करते वक्त आपको चिकित्सक सहायता चाहिए, किसी दुर्घटना के बारे में सूचित करने की आप जरूरत महसूस कर रहे हों , ट्रेन या स्टेशन से जुड़ी शिकायत करनी हो, या फिर फ्रेट, पार्सल, ट्रेकिंग से जुड़ी जानकारी आप पाना चाहते हैं तो तुरंत 139 डायल कर सकते हैं. रेलवे की मानें तो, आपकी परेशानी तुरंत सुलझाने का काम किया जाएगा. रेलवे मंत्रायल की ओर से यह जानकारी सोशल मीडिया पर दी गई है.

Also Read: Petrol Diesel Price Today: फिर बढ़े ईंधन के दाम, मुंबई में पेट्रोल 117.57 रुपये के पार, जानें आज का भाव रेलवे के किसी भी मदद के लिए करें ये काम

रेल मंत्रालय द्वारा शेयर किए हुए ट्वीट की बात करें तो इसमें लिखा गया कि रेल यात्रा के दौरान किसी भी मदद या सहायता के लिए 139 डायल करने का काम करें. रेल मदद हेल्पलाइन ,#OneRailOneHelpline139. रेल मंत्रालय ने जैसे ही यह ट्वीट किया यात्रियों कमेंट बॉक्स में ही असुविधाओं का जिक्र करने लगे. लोगों ने अपने पीएनआर नंबर पीएनआर नंबर की पूछताछ, अपने खोए हुए पार्सल को लेकर कई कमेंट इस ट्वीट के नीचे किये. आपको बता दें कि जब आप 139 नंबर पर कॉल करेंगे तो सबसे पहले आपको भाषा चुनने के लिए कहा जाएगा. उसके बाद सुरक्षा सहयता, पूछताछ, दिवयांगजन, सामान्य शिकायत, पार्सल से जुड़ी जानकारी के अलावा भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायत, IRCTC द्वारा संचालक ट्रेनों द्वारा संचालक ट्रेनों के बारे में जानकारी, अपनी शिकायत को ट्रैक करना, ग्राहक सेवा अधिकारी से बात करने की सहायता उपलब्‍ध कराई जाएगी. इतने ऑप्शन आपको रेलवे के द्वारा दिये जाएंगे.

Posted By : Amitabh Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >