जनवरी के मुकाबले फरवरी में बढ़ी महंगाई, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

Retail Inflation: आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में सोना, चांदी, हीरा और प्लैटिनम जैसे आभूषणों की कीमतों में तेजी रही. इसके अलावा नारियल, टमाटर और फूलगोभी के दाम भी बढ़े

Retail Inflation: देश में फरवरी महीने में महंगाई दर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक खुदरा महंगाई यानी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) फरवरी में बढ़कर 3.21 प्रतिशत हो गया, जबकि जनवरी में यह 2.74 प्रतिशत था. ये आंकड़े राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने जारी किए हैं और ये 2024 को आधार वर्ष मानकर तैयार की गई नई सीरीज पर आधारित हैं.

खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़े

फरवरी में खाद्य (Food) महंगाई भी बढ़ी है. जनवरी में जहां खाद्य महंगाई 2.13 प्रतिशत थी, वहीं फरवरी में यह बढ़कर 3.47 प्रतिशत हो गई. इसका मतलब है कि खाने-पीने से जुड़ी कई चीजों की कीमतों में इजाफा हुआ है, जिससे आम लोगों की रसोई का बजट थोड़ा बढ़ सकता है.

इन चीजों की कीमतों में आई तेजी

आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में सोना, चांदी, हीरा और प्लैटिनम जैसे आभूषणों की कीमतों में तेजी रही. इसके अलावा नारियल, टमाटर और फूलगोभी के दाम भी बढ़े. हालांकि कुछ चीजों में राहत भी मिली है. लहसुन, प्याज, आलू, अरहर दाल और लीची की कीमतों में गिरावट देखी गई.

गांवों में शहरों से ज्यादा महंगाई

आंकड़ों के अनुसार ग्रामीण इलाकों में महंगाई दर 3.37 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 3.02 प्रतिशत रही. यानी गांवों में महंगाई का असर शहरों की तुलना में थोड़ा ज्यादा देखने को मिला.

श्रेणीजनवरी 2026फरवरी 2026
कुल खुदरा महंगाई (CPI)2.74%3.21%
खाद्य महंगाई2.13%3.47%
ग्रामीण महंगाई3.37%
शहरी महंगाई3.02%
Source- CPI
ज्यादा महंगे हुए सामानसस्ते हुए सामान
सोनालहसुन
चांदीप्याज
हीरा और प्लैटिनम के आभूषणआलू
नारियल / खोपराअरहर दाल
टमाटरलीची
फूलगोभी
Source- CPI

Also Read : इनकम टैक्स बचाने का आखिरी मौका, 31 मार्च से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

Also Read: KCC स्कीम में बड़ा बदलाव, समय पर लोन चुकाने पर लगेगा मात्र 4% ब्याज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >