केंद्रीय बजट 2022 लाइव अपडेट: Economic Survey में अगले साल विकास दर घटने का अनुमान

केंद्रीय बजट 2022 लाइव: संसद में आज से बजट सत्र शुरू हो चुका है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वर्ष 2021-22 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश कर दिया है जिसपर सबकी निगाहें है. सीतारमण 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2022-23 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी. इस बजट से देश के लोगों को काफी उम्मीदें हैं. बजट की हर खबर पढ़ें यहां

Live Updates
7:27 PM. 31 Jan 22 1:57 PM. 31 Jan

3 बजकर 45 मिनट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस

आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) नवनियुक्त मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन 3 बजकर 45 मिनट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. वह आर्थिक समीक्षा के विभिन्न पहलुओं के संबंध में विस्तार से समझाएंगे. सरकार ने पिछले हफ्ते ही उनकी नये CEA के तौर पर नियुक्ति करने का काम किया है. पूर्व में अनंत नागेश्वरन प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार के सदस्य के पद पर भी अपनी सेवा दे चुके हैं.

7:27 PM. 31 Jan 22 1:57 PM. 31 Jan

संजीव सान्याल के नेतृत्व में तैयार

इस साल का इकोनॉमिक सर्वे प्रिंसिपल इकोनॉमिक एडवाइजर संजीव सान्याल के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है.

7:27 PM. 31 Jan 22 1:57 PM. 31 Jan

डिजिटल प्रतियों को लेकर प्रतिक्रिया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन के पटल पर आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया. इस पर विपक्ष की ओर से इसकी डिजिटल प्रतियों को लेकर प्रतिक्रिया दी गई. इस पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि डिजिटल संसद है अब आप सबके सहयोग से संसद में डिजिटल काम होगा.

7:27 PM. 31 Jan 22 1:57 PM. 31 Jan

Economic Survey : अगले साल विकास दर घटने का अनुमान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश कर दिया है. इसमें अगले वित्त वर्ष के दौरान देश की जीडीपी विकास दर में कमी आने की बात कही गई है. समाचार एजेंसी रायटर्स की मानें तो एक अप्रैल से शुरू होने जा रहे अगले वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान देश की जीडीपी में 8 से 8.5% तक की बढ़ोतरी होने के आसार हैं. जबकि चालू वित्त वर्ष 2021-22 के यह विकास दर 9.2% रहने का अनुमान Economic Survey में जाहिर किया गया है.

7:27 PM. 31 Jan 22 1:57 PM. 31 Jan

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 पेश किया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 पेश कर दिया है.

7:27 PM. 31 Jan 22 1:57 PM. 31 Jan

83 एलसीए तेजस फाइटर एयरक्राफ्ट के निर्माण हेतु अनुबंध किए गए

संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ 83 एलसीए तेजस फाइटर एयरक्राफ्ट के निर्माण हेतु अनुबंध किए गए हैं. सरकार ने ऑर्डिनेन्स फैक्ट्रियों को 7 डिफेंस PSU का रूप देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. उन्होंने कहा कि मेरी सरकार देश की सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम कर रही है. सरकार की नीतियों की वजह से डिफेंस सेक्टर में, विशेषकर रक्षा उत्पादन में, देश की आत्म-निर्भरता लगातार बढ़ रही है.

मुख्य बातें

केंद्रीय बजट 2022 लाइव: संसद में आज से बजट सत्र शुरू हो चुका है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वर्ष 2021-22 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश कर दिया है जिसपर सबकी निगाहें है. सीतारमण 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2022-23 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी. इस बजट से देश के लोगों को काफी उम्मीदें हैं. बजट की हर खबर पढ़ें यहां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >