Income Tax: महंगी शादियां बनीं टैक्स चोरी का जरिया, आयकर विभाग ने शुरू की छानबीन

Income Tax: भारत में हाल के वर्षों में कई हाई-प्रोफाइल और महंगी शादियां हुई हैं.अब इन भव्य शादियों पर आयकर विभाग की नजर है

Income Tax: भारत में हाल के वर्षों में कई हाई-प्रोफाइल और महंगी शादियां हुई हैं जिनमें भव्य इंतजाम के चलते भारी मात्रा में पैसा खर्च किया गया. अब इन भव्य शादियों पर आयकर विभाग की नजर है और खर्चों के हिसाब-किताब को लेकर कार्रवाई की जा सकती है.

आयकर विभाग की जांच का दायरा

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार आयकर विभाग ने जयपुर में लगभग ₹7500 करोड़ की टैक्स चोरी के संदेह में करीब 20 वेडिंग प्लानर्स की जांच शुरू की है. यह जांच मुख्य रूप से कैश ट्रांजेक्शन, म्यूल अकाउंट्स और फर्जी बिलों के उपयोग पर केंद्रित है. इसके अलावा विभाग का ध्यान विदेशों में डेस्टिनेशन वेडिंग और विदेशी मुद्रा नियमों के उल्लंघन पर भी है.

भारी खर्च और नकली बिलों का उपयोग

इस साल ऐसी कई शादियां हुईं जिनमें करोड़ों रुपये खर्च किए गए. इन शादियों में महंगे होटल और बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी और भव्य सजावट पर बड़ी रकम खर्च हुई. रिपोर्ट के अनुसार केवल एक साल में इन शादियों पर लगभग ₹7500 करोड़ के नकद लेन-देन हुए. हैरानी की बात यह है कि इन खर्चों को कम दिखाने के लिए नकली बिलों का सहारा लिया गया. इतना ही नहीं बेंगलुरु और हैदराबाद से हवाला ऑपरेटर्स और म्यूल अकाउंट्स के जरिए भी फंड का इस्तेमाल किया गया.

Income Tax Department की कार्रवाई

आयकर विभाग ने इस हफ्ते तलाशी अभियान शुरू किया है जो कुछ दिनों तक चलेगा. अधिकारियों के अनुसार यह जांच जल्द ही विदेशी गंतव्य शादियों तक बढ़ाई जा सकती है, जहां चार्टर्ड उड़ानों के जरिए मेहमानों और सितारों को विदेश ले जाया जाता है. अब विभाग शादी के खर्चों की गहराई से जांच कर रहा है जिसमें मेहमानों की सूची, खान-पान, सजावट और अन्य व्यवस्थाओं का लेखा-जोखा शामिल है. इसके तहत कैटरिंग फर्मों और आयोजकों से भी पूछताछ की जा सकती है. भव्य और महंगी शादियां अब सिर्फ शो-ऑफ का जरिया नहीं रहीं बल्कि आयकर विभाग की कड़ी निगरानी में आ चुकी हैं. अगर टैक्स चोरी के प्रमाण मिले तो जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई हो सकती है.

Income Tax से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: GST Council: 55वीं जीएसटी काउंसिल मीटिंग आज, जानें कौन-से सामान होंगे सस्ते और किन पर बढ़ेगा टैक्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >