फिक्स्ड डिपॉजिट कराने वालों के लिए जरूरी खबर, RBI ने बदल दिये FD से जुड़े ये नियम, आप भी जानें...

नयी दिल्ली : बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) करने वालों के लिए जरूरी खबर है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार से फिक्स्ड डिपॉजिट के नियमों में कई बदलाव किये हैं. नये नियम के मुताबिक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एफडी की मियाद पूरी होने के बाद बिना क्लेम वाली राशियों पर मिलने वाले ब्याज के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. बिना क्लेम वाली राशि पर अब ब्याज कम मिलेगी.

आरबीआई के बयान के हवाले से सीएनएन-न्यूज 18 की रिपोर्ट में कहा गया है कि जिस एफडी की मियाद पूरी हो चुकी है और उसका क्लेम नहीं किया गया है ऐसी राशियों पर अब पहले की तुलना में कम ब्याज मिलेगा. आरबीआई ने ऐसी राशियों पर बचत खाता पर मिलने वाला ब्याज दर देने की बात कही है.

आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि बिना दावे वाले परिपक्व राशि पर बचत खाता में मिलने वाला ब्याज या फिर सावधि जमा की मैच्योरिटी पर ब्याज की अनुबंधित दर के हिसाब से ही ब्याज दिया जायेगा. इसमें से जो कम होगा एफडी की बिना क्लेम वाली राशि पर वही ब्याज दिया जायेगा.

Also Read: SIP में पैसा जमा करके 50 साल की उम्र तक आप भी कमा सकते हैं 10 करोड़ रुपये, जानिए कब निवेश शुरू करने पर होगा फायदा

आरबीआई का यह नया नियम सभी बैंकों में की गयी एफडी पर लागू होगा. ये नियम स्थानीय क्षेत्रीय बैंक से लेकर वाणिज्यिक बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंक, सहकारी बैंकों पर लागू होंगे. बता दें कि बहुत से लोगों को आज भी निवेश के लिए सबसे ज्यादा पसंद एफडी है. कई बैंक एफडी पर बेहतरीन ब्याज दर की पेशकश भी करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >