IDFC FIRST Bank ने अपने सभी क्रेडिट कार्ड पर Forex Markup Fee यानी विदेशी मुद्रा में लेनदेन पर लगने वाला अतिरिक्त शुल्क खत्म कर दिया है. बैंक ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की. यह सुविधा बैंक के मौजूदा और नए दोनों क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को मिलेगी. खास बात यह है कि इसके लिए बैंक ने किसी तरह की शर्त नहीं रखी है.
विदेश में क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर नहीं लगेगा Forex Markup
Forex Markup वह अतिरिक्त शुल्क है, जो बैंक या कार्ड जारी करने वाली कंपनी विदेशी मुद्रा में किए गए लेनदेन पर वसूलती है. उदाहरण के लिए, अगर कोई ग्राहक विदेश में होटल बुकिंग, शॉपिंग, रेस्टोरेंट या दूसरी सेवाओं के लिए क्रेडिट कार्ड से भुगतान करता है, तो सामान्य तौर पर विदेशी मुद्रा के लेनदेन पर मार्कअप शुल्क लग सकता है.
ये भी पढे़ं: कल बैंक खुले रहेंगे या बंद? 20 से 27 सितंबर के बीच कई राज्यों में 4-4 दिन की छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट
लेकिन IDFC FIRST Bank के इस फैसले के बाद उसके क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को ऐसे लेनदेन पर Forex Markup Fee नहीं देनी होगी. बैंक ने इसे सभी मौजूदा और नए क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के लिए लागू करने की बात कही है.
कैसे होगा फायदा?
मान लीजिए किसी कार्ड पर विदेशी लेनदेन के लिए 2 फीसदी Forex Markup लगता है और ग्राहक विदेश में ₹50,000 के बराबर खर्च करता है. ऐसे में ₹1,000 का मार्कअप शुल्क बन सकता है. लेकिन अब IDFC FIRST Bank के इस फैसले के बाद Forex Markup शून्य होने पर यह अतिरिक्त शुल्क बच सकता है.
