कोविड-19 स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी देगी ICICI Lombard, गो डिजिट और Flipkart

देश में फैली कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ छेड़ी गयी जंग में सरकार का साथ निभाते हुए आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस और फ्लिपकार्ट ने शुक्रवार को कहा कि वे मिलकर कोविड-19 के लिए स्वास्थ्य बीमा की पेशकश करेंगे.

नयी दिल्ली : देश में फैली कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ छेड़ी गयी जंग में सरकार का साथ निभाते हुए आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस और फ्लिपकार्ट ने शुक्रवार को कहा कि वे मिलकर कोविड-19 के लिए स्वास्थ्य बीमा की पेशकश करेंगे. उन्होंने कहा कि इन पॉलिसी के तहत आसान दावा, अस्पताल में भर्ती होने का खर्च, कमरा या गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) का किराया, एम्बुलेंस सहायता और दूरस्थ सलाह का खर्च शामिल है.

इसे भी पढ़ें : Corona से जंग: Jharkhand के 3 लड़कों के सपोर्ट से चीन ने 10 दिन में तैयार किया था अस्पताल, भारत को भी जरूरत

एक संयुक्त बयान में इन कंपनियों ने कहा कि पॉलिसी खरीदने के लिए चिकित्सा परीक्षणों की जरूरत नहीं होगी और दावे की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी. बयान के मुताबिक, इस श्रेणी में दो पॉलिसी की पेशकश की गयी है. पहली पॉलिसी की वार्षिक प्रीमियम राशि 159 रुपये है और इसके तहत ग्राहको को कोविड-19 की जांच रिपोर्ट के सकारात्मक आते ही 25,000 रुपये का भुगतान किया जाएगा.

इस पॉलिसी के तहत एम्बुलेंस सेवा सहित कुछ अन्य सहायता भी दी जाएगी. दूसरी पॉलिसी की वार्षिक प्रीमियम राशि 511 रुपये है और इसके तहत एक लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा दी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KumarVishwat Sen

Published by: Prabhat Khabar

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >