Gold Silver Rate Today: देशभर में गिरावट के बाद चढ़ा सोने-चांदी का रेट, जानिये आज ज्वेलरी मार्केट में कीमत

Gold Silver Rate Today: दीवाली के बाद से सोने-चांदी के रेट में गिरावट बरकरार थी लेकिन आज दाम में बढ़ोतरी हो गई है. आज ज्वेलरी मार्केट में सोना प्रति 10 ग्राम और चांदी प्रति किलो महंगा हो गया है. हालांकि, विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि आने वाले दिनों में सोने-चांदी के रेट में गिरावट हो सकती है.

Gold Silver Rate Today: त्योहारी सीजन के बीच सोने-चांदी के रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी. ऐसे में आज ज्वेलरी मार्केट में सोना प्रति 10 ग्राम और चांदी प्रति किलो महंगा हो गया है. 24 कैरेट सोने की बात करें तो, इसकी कीमत बढ़कर 123,550 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत बढ़कर 1,47,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.

लोगों की जेब पर पड़ रहा असर

दीवाली और भाई दूज के बाद आज से छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है. ऐसे में सोने-चांदी के रेट में बढ़ोतरी के कारण इसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा. खासकर मिडिल क्लास के लोग इससे प्रभावित हो रहे. इस बीच विशेषज्ञों की माने तो, आने वाले दिनों में सोने-चांदी के रेट में गिरावट हो सकती है. दरअसल, त्योहारी सीजन के बाद शादी के सीजन की भी शुरुआत हो जायेगी. जिसके कारण लोग लगातार सोने-चांदी की खरीदारी कर रहे हैं.

आज ज्वेलरी मार्केट में सोने की कीमत

आज ज्वेलरी मार्केट में इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोने की कीमत-

24 कैरेट सोना- 1,23,550 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना- 1,13,254 प्रति 10 ग्राम
20 कैरेट सोना- 1,02,958 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना- 92,663 प्रति 10 ग्राम
16 कैरेट सोना- 82,367 प्रति 10 ग्राम
14 कैरेट सोना- 72,071 प्रति 10 ग्राम
12 कैरेट सोना- 61,775 प्रति 10 ग्राम
10 कैरेट सोना- 51,479 प्रति 10 ग्राम

किस वजह से सोने-चांदी के रेट में हो रहा उतार-चढ़ाव?

आज ज्वेलरी मार्केट में इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक चांदी की कीमत 147,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोना 1,21,518 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,47,033 रुपये प्रति किलो था. सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव को लेकर बताया जा रहा कि वैश्विक सोने की मांग, अलग-अलग देशों की करेंसी की कीमत और ब्याज दरों के अलावा अन्य वजहों के कारण जारी है.

Also Read: गिरावट के बावजूद 7,934 रुपये महंगा हो गया सोना, चांदी 12,944 रुपये हुई मजबूत, जानें 30 दिन पहले का भाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >