Gold-Silver Price: सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी की कीमत भी 100 रुपये लुढ़का, जानें आज का भाव

Gold-Silver Price Today: शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में सोने की कीमतों में इजाफा देखने लिए मिला है. निवेशक इस बात का इंतजार कर रहे है कि फेडरल रिजर्व कब अपनी ब्याज दरों में कटौती शुरू करेगा. इसलिए, वो सुरक्षित निवेश के रुप में सोना को देख रहे हैं.

Gold-Silver Price Today: फरवरी में भारत में शादियों का सीजन चल रहा है. ऐसे में मध्य पूर्व में उथल-पुथल के कारण सोने-चांदी की कीमत गर्म हो गयी थी. मगर, आज ग्राहकों को थोड़ी राहत मिली है. गुडरिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 24 कैरेट सोने की कीमत में 10 रुपये की गिरावट आई. इसके कारण, आज 24 कैरेट दस ग्राम सोने की कीमत 62,720 रुपये हो गयी है. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत में भी 10 रुपये की गिरावट देखने को मिली है. आज 24 कैरेट दस ग्राम सोने की कीमत 57,490 रुपये हो गयी है. शुक्रवार को मुंबई में दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत कोलकाता और हैदराबाद की कीमतों के बराबर 62,720 रुपये है. जबकि, दिल्ली में दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 62,870 रुपये, बेंगलुरु में 62,720 रुपये और चेन्नई में 63,220 रुपये है. वहीं, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद में में दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 57,490 रुपये है. दिल्ली में दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 57,640 रुपये, बेंगलुरु में 57,490 रुपये और चेन्नई में 57,990 रुपये है. चांदी की कीमत में 100 रुपये की गिरावट आई है. इसके बाद, एक किलोग्राम चांदी की कीमत 74,900 रुपये हो गयी है.

Read Also: GPT Healthcare IPO: पहले दिन निवेशकों की लग गयी लाइन, पैसा लगाने से पहले जान लें डिटेल

अमेरिकी बाजार में चढ़ा सोना

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में सोने की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है. निवेशक इस बात का इंतजार कर रहे है कि फेडरल रिजर्व कब अपनी ब्याज दरों में कटौती शुरू करेगा. इसलिए, वो सुरक्षित निवेश के रुप में सोना को देख रहे हैं. ऐसे में, 0100 GMT के अनुसार, हाजिर सोना 0.1 प्रतिशत बढ़कर 2,026.5 डॉलर प्रति औंस पर था, और सप्ताह में अब तक 0.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. अमेरिकी सोना वायदा 0.2 प्रतिशत बढ़कर 2,035.5 डॉलर प्रति औंस हो गया. पूर्व मध्य की टेंशन के कारण भी निवेशक सोना में निवेश करना सुरक्षित मान रहे हैं. स्पॉट प्लैटिनम 0.1 फीसदी बढ़कर 903.25 डॉलर प्रति औंस पर था, पैलेडियम 0.3 फीसदी बढ़कर 970.48 डॉलर पर था, जबकि चांदी 0.3 फीसदी बढ़कर 22.80 डॉलर प्रति औंस पर थी.

क्या कल का हाल

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली. सोने की कीमत 112 रुपये की तेजी के साथ 62,220 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 112 रुपये यानी 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,220 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसमें 13,435 लॉट का कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,040.90 डॉलर प्रति औंस हो गया. चांदी की कीमत 390 रुपये की तेजी के साथ 70,999 रुपये प्रति किग्रा हो गया. मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 390 रुपये यानी 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 70,999 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. इसमें 21,364 लॉट का कारोबार हुआ. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >