Gold-Silver Price: सोने और चांदी के दामों में गिरावट, निवेशकों के लिए सतर्क रहने का संकेत

Gold-Silver Price: देशभर के सर्राफा बाजारों में आज सोने और चांदी के दामों में गिरावट देखी गई है. यह गिरावट निवेशकों के लिए बाजार पर नजर बनाए रखने का संकेत देती है.

Gold-Silver Price: लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद आज घरेलू सर्राफा बाजार में मंदी का दौर देखने को मिला. सोने की कीमतों में 160 से 170 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी के दाम में भी 500 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई है.

24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतें

सोने की कीमतों में गिरावट के चलते देश के प्रमुख सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 81,260 से 81,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में बिक रहा है. वहीं, 22 कैरेट सोना 74,500 से 74,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है.

चांदी की कीमत में गिरावट

चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है. दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी आज 96,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है.

प्रमुख शहरों में सोने के दाम

दिल्ली

  • 24 कैरेट सोना: 81,260 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: 74,500 रुपये प्रति 10 ग्राम

मुंबई

  • 24 कैरेट सोना: 81,110 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: 74,350 रुपये प्रति 10 ग्राम

अहमदाबाद

  • 24 कैरेट सोना: 81,160 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: 74,400 रुपये प्रति 10 ग्राम

चेन्नई और कोलकाता

  • 24 कैरेट सोना: 81,110 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: 74,350 रुपये प्रति 10 ग्राम

लखनऊ

  • 24 कैरेट सोना: 81,260 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: 74,500 रुपये प्रति 10 ग्राम

पटना

  • 24 कैरेट सोना: 81,160 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: 74,400 रुपये प्रति 10 ग्राम

जयपुर

  • 24 कैरेट सोना: 81,260 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: 74,500 रुपये प्रति 10 ग्राम

दक्षिणी राज्यों में सोने की कीमतें

कर्नाटक, तेलंगाना, और ओडिशा के बाजारों में भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है.

बेंगलुरु, हैदराबाद, भुवनेश्वर:

24 कैरेट सोना: 81,110 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट सोना: 74,350 रुपये प्रति 10 ग्राम

Also Read :गोल्डन बॉय Neeraj Chopra ने रचाई शादी, जानें उनकी नेट वर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल

Also Read : Donald Trump: शपथ ग्रहण के बाद ट्रंप की सैलरी का खुलासा, जानें चौंका देने वाली रकम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >