Gold-Silver Price: भारत-पाक सीजफायर और US-China डील के बीच सोने की कीमत में उछाल, जानिए आज का रेट

Gold-Silver Price: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने और अमेरिका-चीन ट्रेड डील की खबरों के बीच, सोने की कीमतों में हल्की बढ़त हुई, जबकि चांदी की कीमत में गिरावट देखी गई. MCX पर सोना और चांदी दोनों में गिरावट आई, सोमवार को भारी गिरावट आई थी.

Gold-Silver Price: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने और अमेरिका-चीन ट्रेड डील की खबरों के बीच मंगलवार को सोने की कीमतों में हल्की बढ़त देखने को मिली. वहीं, चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई. मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव ₹87,650 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव ₹95,620 प्रति 10 ग्राम रहा. वहीं, चांदी की कीमत घटकर ₹97,900 प्रति किलोग्राम पर आ गई.

MCX पर सोने-चांदी में गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह के सत्र में सोने की कीमतों में 0.72% की गिरावट देखी गई और यह ₹93,567 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. चांदी की कीमत में 1.67% की गिरावट आई और यह ₹96,932 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी.

सोमवार को आई थी भारी गिरावट

सोमवार को सोने की कीमतों में ₹3,400 की भारी गिरावट दर्ज की गई थी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.5% शुद्धता वाला सोना ₹96,100 प्रति 10 ग्राम तक गिर गया था. यह पिछले 10 महीनों में सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट थी.

13 मई को प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें (प्रति 10 ग्राम)

शहर22 कैरेट (₹)24 कैरेट (₹)
दिल्ली₹87,800₹95,770
जयपुर₹87,800₹95,770
अहमदाबाद₹87,700₹95,670
पटना₹87,700₹95,670
मुंबई₹87,650₹95,620
हैदराबाद₹87,650₹95,620
चेन्नई₹87,650₹95,620
बेंगलुरु₹87,650₹95,620
कोलकाता₹87,650₹95,620

आज की चांदी की कीमत (13 मई 2025)

  • चांदी की कीमत: ₹97,900 प्रति किलोग्राम
  • MCX पर रेट: ₹96,932 प्रति किलोग्राम (1.67% की गिरावट)

Also Read: स्विगी के शेयरों में जोरदार गिरावट, लॉक-इन अवधि खत्म होने के बाद निवेशकों ने की भारी बिकवाली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >