Gold-Silver Price: सोने की कीमतों में दूसरे दिन भी गिरावट, चांदी की कीमतें बनीं स्थिर

Gold-Silver Price: सोने की कीमतों में दूसरे दिन भी गिरावट जारी रही, जबकि चांदी की कीमतें स्थिर बनी रहीं. निवेशक वैश्विक आर्थिक उतार-चढ़ाव और बदलती मांग पर नजर बनाए हुए हैं.

Gold-Silver Price: सोने की कीमतों में मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में भी गिरावट जारी रही. आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की सुस्त मांग के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत में 160 रुपये की गिरावट आई. अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी.

99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 160 रुपये घटकर 82,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई. सोमवार को यह 83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी. 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 160 रुपये गिरकर 82,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 82,600 रुपये प्रति 10 ग्राम था.

हालांकि, मंगलवार को चांदी 92,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही.

बाजार सूत्रों ने कहा कि कारोबारियों का ध्यान बुधवार को होने वाले एफओएमसी के ब्याज दर के महत्वपूर्ण फैसले पर है, जो अमेरिकी डॉलर को प्रभावित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और सर्राफा कीमतों के अगले चरण की दिशा तय करने में मदद करेगा.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कि वह वैश्विक शुल्क और 2.5 प्रतिशत से ‘काफी बड़ा’ चाहते हैं. अमेरिकी डॉलर में अपने प्रमुख समकक्षों के मुकाबले मजबूती आने से मंगलवार को सोने में गिरावट जारी रही.’’

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स सोना वायदा 10 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 2,776.20 डॉलर प्रति औंस हो गया. कॉमेक्स चांदी वायदा एशियाई बाजार घंटों में 0.48 प्रतिशत बढ़कर 30.56 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई.

एक्सिस सिक्योरिटीज में वरिष्ठ शोध विश्लेषक-जिंस, देवेया गगलानी ने कहा कि व्यापारियों का अनुमान है कि एफओएमसी बैठक के साथ-साथ अग्रिम जीडीपी आंकड़े, उपभोक्ता भरोसा रिपोर्ट और बेरोजगारी दावों के आंकड़ों के जारी होने के कारण इस सप्ताह सर्राफा की कीमतें अस्थिर रहेंगी, जो सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव में योगदान कर सकती हैं.

Also Read : बैंकिंग शेयरों में उछाल से शेयर बाजार आई तेजी, सेंसेक्स ने लगाई 535.24 अंकों की छलांग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >