Gold Rate : सर्राफा बाजार में एक दिन की सुस्ती के बाद सोना हुआ फिर महंगा, जानिए आज क्या रहा भाव...?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘निवेशकों को बाजार के भविष्य के संकेतों के लिए फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजों का इंतजार है. इसकी वजह से सोने में सुस्ती का रुख बना हुआ था. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण सोना की वायदा कीमतों में तेजी आयी. इसके साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि घरेलू बाजार में तेजी के रुख के कारण कारोबारियों की ताजा लिवाली से चांदी वायदा कीमतों में तेजी दर्ज की गयी.

Gold price todays news : सर्राफा बाजार में एक दिन की सुस्ती के बाद बुधवार को सोना फिर महंगा हो गया. दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत 710 रुपये के सुधार के साथ 53,797 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी. हालांकि, इससे पहले मंगलवार को सोना 53,087 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था. उधर, बुधवार को चांदी भी 313 रुपये की तेजी के साथ 65,540 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी. मंगलवार को यह 65,227 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लगभग अपरिवर्तित भाव के साथ 1,958.30 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव भी स्थिरता का रुख लिए 24.27 डॉलर प्रति औंस चल रहा था.

क्या कहते हैं बाजार विश्लेषक : एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘निवेशकों को बाजार के भविष्य के संकेतों के लिए फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजों का इंतजार है. इसकी वजह से सोने में सुस्ती का रुख बना हुआ था. बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण सोना की वायदा कीमतों में तेजी आयी. इसके साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि घरेलू बाजार में तेजी के रुख के कारण कारोबारियों की ताजा लिवाली से चांदी वायदा कीमतों में तेजी दर्ज की गयी.

वायदा बाजार में भी चमका सोना : मजबूत हाजिर मांग की वजह से सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की, जिससे वायदा बाजार में बुधवार को सोना 217 रुपये की तेजी के साथ 52,808 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अगस्त महीने में डिलीवरी सोना अनुबंध की कीमत 217 रुपये यानी 0.41 फीसदी की तेजी के साथ 52,808 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी. इसमें 2,603 लॉट के लिए कारोबार हुआ. न्यूयॉर्क में सोना 0.46 फीसदी की तेजी के साथ 1,972.10 डॉलर प्रति औंस हो गया.

चांदी की वायदा कीमतों में तेजी : इसके साथ ही, मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया, जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की कीमत 567 रुपये की तेजी के साथ 65,571 रुपये प्रति किग्रा हो गयी. एमसीएक्स में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 567 रुपये अथवा 0.87 फीसदी की तेजी के साथ 65,571 रुपये प्रति किग्रा हो गयी, जिसमें 12,682 लॉट के लिए कारोबार हुआ. न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.54 फीसदी की तेजी के साथ 24.43 डॉलर प्रति औंस हो गयी.

Also Read: Gold rate : 7 दिनों की जोरदार तेजी के बाद सोना-चांदी की कीमत हुई धड़ाम, आप जानते हैं आज किस भाव बिका गोल्ड…?

Posted By : Vishwat Sen

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >