Gold Rate: Akshaya Tritiya पर सस्ता होगा सोना या लॉकडाउन से बढ़ेगा भाव, जानिए क्या कह रही रेटिंग एजेन्सी

Gold Price: Lockdown के दौरान अक्षय तृतीया से पहले Gold Jewellery की डिमांड को लेकर जो संकेत आ रहे हैं, वह आभूषण उद्योग के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं. रेटिंग एजेंसी इक्रा ने चेतावनी दी है कि बाजार में आभूषणों की मांग में आने वाली कमी से आभूषण उद्योग की साख पर ऋणात्मक असर डालेगा. अब इस बीच सवाल यह भी पैदा होता है कि अक्षय तृतीया के बाजार में सोने की कीमतों में इजाफा होगा या फिर दाम कम रहेंगे.

Gold Price/Rate Today: Lockdown के दौरान अक्षय तृतीया से पहले Gold Jewellery की डिमांड को लेकर जो संकेत आ रहे हैं, वह आभूषण उद्योग के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं. रेटिंग एजेंसी इक्रा ने चेतावनी दी है कि बाजार में आभूषणों की मांग में आने वाली कमी से आभूषण उद्योग की साख पर ऋणात्मक असर डालेगा. अब इस बीच सवाल यह भी पैदा होता है कि अक्षय तृतीया के बाजार में सोने की कीमतों में इजाफा होगा या फिर दाम कम रहेंगे. आइए, जानते हैं क्या कहती है रेटिंग एजेंसी इक्रा की रिपोर्ट…

देश में कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) की वजह से बीते 25 मार्च से लागू लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान अक्षय तृतीया के पहले बाजार में सोने के आभूषणों मांग में कमजोर हो गयी है, जिसके चलते आभूषण बाजार पर उल्टा असर पड़ता दिखाई दे रहा है. साख निर्धारण एजेंसी इक्रा के अनुसार, कोरोनोवायरस (कोविड-19) के प्रकोप और अक्षय तृतीया से पहले ‘लॉकडाउन’ के कारण आभूषण उद्योग पर असर होगा और यह स्थिति स्वर्ण आभूषण खुदरा उद्योग की वित्तीय साख के लिहाज से प्रतिकूल रहेगी. अक्षय तृतीया के दौरान सोने के आभूषणों को खरीदना शुभ माना जाता है, जो पर्व इस साल अप्रैल के आखिरी सप्ताह में पड़ रहा है.

Also Read: Gold Price Today : सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल, जानिए नया रेट, निवेश का है अच्छा मौका

लॉकडाउन में आर्थिक नरमी से कमजोर पड़ गयी उपभोक्ता मांग : समाचार एजेंसी भाषा ने इक्रा के हवाले से दी गयी एक रिपोर्ट में लिखा है कि पिछले दो साल में घरेलू स्वर्ण आभूषणों का खुदरा कारोबार आर्थिक सुस्ती के बीच कमजोर उपभोक्ता मांग, सोने की कीमतों में वृद्धि और ग्रामीण उत्पादन कम रहने, नियामकीय नीतिगत हस्तक्षेप और बैंकों द्वारा ऋण देने में सतर्कता बरतना जैसे कारणों से प्रभावित हुआ है.

स्वर्ण आभूषण खुदरा उद्योग के वित्तीय साख के लिहाज से बेहतर नहीं है वर्तमान स्थिति : इक्रा ने कहा कि इस पृष्ठभूमि में अक्षय तृतीया के ऐन मौके के पहले कोविड-19 के व्यापक प्रकोप और लॉकडाउन की घोषणा अल्पावधि में स्वर्ण आभूषण खुदरा उद्योग के वित्तीय साख के लिहाज से प्रतिकूल साबित होगी. लॉकडाउन के परिणामस्वरूप देश भर में खुदरा स्टोर बंद हैं. इक्रा ने कहा कि इसके अलावा गैर जरूरी सामानों की आवाजाही पर प्रतिबंध के साथ आपूर्ति शृंखला में व्यवधान आया है.

लॉकडाउन में आभूषणों की खुदरा दुकानों के बंद होने का बाजार पर पड़ रहा उल्टा असर : इक्रा के उपाध्यक्ष के श्रीकुमार ने कहा कि चूंकि खुदरा दुकानें बंद हैं और सोने की गिनती गैर-जरूरी सामान में होती है. इसलिए मांग में धीरे-धीरे सुधार आने की संभावना है. इसलिए अगले कुछ महीनों तक आभूषण विक्रेता के पास ग्राहकों की संख्या कम रह सकती है. विशेष रूप से अप्रैल 2020 के अंतिम सप्ताह में पड़ने वाले अक्षय तृतीया के दौरान बिक्री प्रभावित हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KumarVishwat Sen

Published by: Prabhat Khabar

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >