Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमत में जबरदस्त उछाल, ऑल टाइम हाई पर पहुंचा भाव

Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं. 24 कैरेट सोना ₹88,101 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹99,767 प्रति किलो के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है

Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. 17 मार्च को इनकी कीमतें अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,258 की बढ़ोतरी के साथ ₹88,101 पर पहुंच गया है. इससे पहले 13 मार्च को सोने ने ₹86,843 का रिकॉर्ड बनाया था.

चांदी की कीमत में भी आई तेजी

चांदी के दाम में भी बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. एक किलो चांदी का भाव ₹1,445 बढ़कर ₹99,767 प्रति किलो पर पहुंच गया. इससे पहले बीते गुरुवार (14 मार्च) को चांदी का दाम ₹98,322 प्रति किलो था. चांदी ने पिछला उच्चतम स्तर 23 अक्टूबर 2024 को ₹99,151 प्रति किलो पर बनाया था.

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमतें

कैरेटभाव (₹/10 ग्राम)
24 कैरेट₹88,101
22 कैरेट₹80,701
18 कैरेट₹66,076

4 प्रमुख महानगरों में सोने की कीमतें

  • दिल्ली: 22 कैरेट – ₹82,250 | 24 कैरेट – ₹89,710
  • मुंबई: 22 कैरेट – ₹82,100 | 24 कैरेट – ₹89,560
  • कोलकाता: 22 कैरेट – ₹82,100 | 24 कैरेट – ₹89,560
  • चेन्नई: 22 कैरेट – ₹82,100 | 24 कैरेट – ₹89,560

सोने में तेजी के 3 प्रमुख कारण

  1. अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक तनाव: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के बाद जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ गई है, जिससे निवेशकों का रुझान सुरक्षित संपत्तियों जैसे गोल्ड की ओर बढ़ रहा है.
  2. रुपए का कमजोर होना: डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा के कमजोर पड़ने के कारण सोने की कीमतों में इजाफा हुआ है.
  3. शेयर बाजार में गिरावट: स्टॉक मार्केट में अस्थिरता के चलते निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश मानकर उसमें निवेश कर रहे हैं.

सोना और चांदी की कीमतों में सालभर का उतार-चढ़ाव

  • सोने की कीमत: 1 जनवरी 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹76,162 था, जो अब ₹88,101 पर पहुंच गया है. यानी, इस साल अब तक सोना ₹11,939 महंगा हो चुका है.
  • चांदी की कीमत: 1 जनवरी को चांदी का भाव ₹86,017 प्रति किलो था, जो अब ₹99,767 पर पहुंच चुका है. इस दौरान चांदी ₹13,750 महंगी हुई है.

सोने का भाव 90 हजार के पार जाने की संभावना

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का मानना है कि सोने में हाल ही में आई गिरावट के बाद अब फिर से तेजी का रुख दिख रहा है. भू-राजनीतिक तनाव और गोल्ड ETF में निवेश बढ़ने के कारण सोने की मांग में तेजी आ रही है. ऐसे में 2025 के अंत तक सोने की कीमत ₹90,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने का अनुमान है.

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • BIS हॉलमार्क: सोना खरीदते समय हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क अंकित सोना ही खरीदें.
  • HUID नंबर: हर हॉलमार्क वाले सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (HUID) होता है, जो सोने की शुद्धता और गुणवत्ता की पुष्टि करता है.

17 मार्च के मुकाबले 16 मार्च को कीमतें कैसी थीं?

16 मार्च को 24 कैरेट सोने का भाव ₹86,843 प्रति 10 ग्राम था, जबकि चांदी का भाव ₹98,322 प्रति किलो था. यानी, 17 मार्च को सोने में ₹1,258 और चांदी में ₹1,445 का उछाल दर्ज किया गया.

Also Read: जन्म से नेत्रहीन, MIT से पढ़ाई, जीवन पर बनी फिल्म, अब ‘शार्क टैंक इंडिया’ में जज, जानिए संपत्ति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >