Forbes Billionaires List 2025: अमेरिका का दबदबा बरकरार, 3,028 अरबपतियों की कुल संपत्ति $16.1 ट्रिलियन

Forbes Billionaires List 2025 में 3,028 अरबपति शामिल हैं, जिनकी कुल संपत्ति $16.1 ट्रिलियन है. अमेरिका 902 अरबपतियों के साथ शीर्ष पर, चीन दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है. एलन मस्क ($342B) सबसे अमीर बने, जबकि टेक उद्योग का वैश्विक संपत्ति पर वर्चस्व बढ़ा.

Forbes Billionaires List 2025: फोर्बेस ने 2025 के लिए अपनी नवीनतम अरबपतियों की सूची जारी कर दी है, जिसमें इस साल अरबपतियों की संख्या में वृद्धि देखी गई है. 2024 की तुलना में कुल संपत्ति में 2 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह आंकड़ा 16.1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है.

वैश्विक अरबपतियों की स्थिति

संयुक्त राज्य अमेरिका: 902 अरबपतियों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है. चीन (हॉन्ग कॉन्ग सहित): 516 अरबपतियों के साथ दूसरा स्थान बनाए रखा है. और भारत कुल 205 अरबपतियों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है.

  • 1. एलन मस्क (Tesla, SpaceX) – कुल संपत्ति $342 बिलियन.
  • 2. मार्क जुकरबर्ग (Facebook, Meta) – कुल संपत्ति $216 बिलियन.
  • 3. जेफ बेज़ोस (Amazon) – कुल संपत्ति $215 बिलियन.
  • 4. लैरी एलिसन (Oracle) – कुल संपत्ति $192 बिलियन.
  • 5. बर्नार्ड अर्नॉल्ट (LVMH) – कुल संपत्ति $186 बिलियन.
  • 6. वॉरेन बफेट (Berkshire Hathaway) – कुल संपत्ति $154 बिलियन.
  • 7. लैरी पेज (Google) – कुल संपत्ति $144 बिलियन.
  • 8. सर्गेई ब्रिन (Google) – कुल संपत्ति $138 बिलियन.
  • 9. अमानसियो ओर्टेगा (Zara, Inditex) – कुल संपत्ति $124 बिलियन.
  • 10. स्टीव बाल्मर (Microsoft) – कुल संपत्ति $118 बिलियन.

चीन के सबसे अमीर व्यक्ति कौन हैं?

चीन ने इस सूची में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है. 2025 में, झांग यिमिंग (Bytedance, TikTok) $65.5 बिलियन की संपत्ति के साथ चीन के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. झोंग शानशान (Nongfu Spring, Bottled Water) – $57.7 बिलियन के साथ चीन में दूसरे सबसे धनी व्यक्ति हैं. हालांकि, 2024 में चीनी शेयर बाजार में गिरावट के कारण चीन के कुल अरबपतियों की संपत्ति में लगभग $400 बिलियन का नुकसान हुआ.

भारत के शीर्ष अरबपति

भारत अरबपतियों की संख्या के मामले में तीसरे स्थान पर है, जहां कुल 205 अरबपति हैं, जिनकी कुल संपत्ति $941 बिलियन आंकी गई है.

  • 1. मुकेश अंबानी (Reliance Industries) – कुल संपत्ति $92.5 बिलियन.
  • 2. गौतम अडानी (Adani Group) – कुल संपत्ति $56.3 बिलियन.

हालांकि, अंबानी और अडानी की संपत्ति में पिछले वर्ष की तुलना में गिरावट देखी गई, लेकिन अडानी की संपत्ति में 13% की वृद्धि हुई, जिससे वह भारत के सबसे अधिक मुनाफा कमाने वाले अरबपति बन गए.

अन्य प्रमुख देशों की स्थिति

  • जर्मनी: 171 अरबपतियों के साथ चौथे स्थान पर, सामूहिक संपत्ति $793 बिलियन. सबसे धनी व्यक्ति डाइटर श्वार्ज़ ($41 बिलियन).
  • रूस: 140 अरबपतियों के साथ पांचवें स्थान पर, सामूहिक संपत्ति $580 बिलियन. सबसे अमीर व्यक्ति वागिट अलेपेरोव ($28.7 बिलियन). अन्य शीर्ष देशों में कनाडा, इटली, हांगकांग, ब्राजील, और यूनाइटेड किंगडम शामिल हैं.

Also Read: 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, HRA में 10% की बढ़ोतरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >