Fact Check: क्या सरकार ने ITR फाइलिंग की तारीख बढ़ा दी है? आयकर विभाग का बयान

Fact Check: सोशल मीडिया पर ITR फाइलिंग की डेडलाइन 30 सितम्बर तक बढ़ाने का दावा वायरल हो रहा है. आयकर विभाग ने इसे पूरी तरह फर्जी बताया है. विभाग ने स्पष्ट किया कि अंतिम तारीख 15 सितम्बर 2025 ही है और करदाताओ से अपील की कि वे अफवाहो से बचे.

Fact Check itr filing deadline: आयकर विभाग ने रविवार को साफ किया कि आयकर रिटर्न (ITR) भरने की अंतिम तारीख 15 सितम्बर 2025 से आगे नही बढ़ाई गई है. सोशल मीडिया पर चल रही उन अफवाहों को विभाग ने खारिज कर दिया जिनमे कहा जा रहा था कि यह समयसीमा 30 सितम्बर तक कर दी गई है. विभाग ने बयान जारी कर कहा कि “कुछ फेक संदेश वायरल हो रहे है जिनमे दावा किया गया है कि ITR दाखिल करने की तारीख 31 जुलाई 2025 से बढ़ाकर 15 सितम्बर की गई थी और अब इसे फिर से 30 सितम्बर कर दिया गया है. यह पूरी तरह गलत है. अंतिम तारीख 15 सितम्बर ही है.

केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करे

आयकर विभाग ने करदाताओ से अपील की है कि वे केवल उसके सत्यापित हैंडल @IncomeTaxIndia पर जारी अपडेट पर भरोसा करे. विभाग ने कहा कि अनाधिकृत या अपुष्ट संदेशो से गुमराह ना हो.विभाग ने बताया कि करदाताओ की सुविधा के लिए हेल्पडेस्क 24×7 आधार पर काम कर रहा है. ITR फाइलिंग, टैक्स पेमेंट और अन्य सेवाओ से जुड़े सवालो के लिए कॉल, लाइव चैट, वेबेक्स सत्र और ट्विटर एक्स के जरिये सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.

अब तक 6 करोड़ से अधिक ITR दाखिल

शनिवार को आयकर विभाग ने जानकारी दी थी कि आकलन वर्ष 2025-26 के लिए अब तक 6 करोड़ से ज्यादा ITR दाखिल हो चुके है. विभाग ने करदाताओ और टैक्स प्रोफेशनलो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक बड़ी उपलब्धि है. विभाग ने कहा कि सोमवार यानी 15 सितम्बर अंतिम दिन है और सभी करदाताओ को समय पर ITR भरना चाहिए. अंतिम समय की भीड़ से बचने और पेनल्टी व ब्याज से राहत पाने के लिए रिटर्न समय पर दाखिल करना बेहद जरूरी है.

Also Read: भारतीय बाजारों में हल्की बढ़त, निवेशकों की नजर फेडरल रिजर्व के फैसले पर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >