Fact Check: पेट्रोल-डीजल पर मिलेगी पूरे 6000 रुपये की सब्सिडी? जानें वायरल मैसेज का सच

पेट्रोल-डीजल पर सब्सिडी जीतने का मैसेज वायरल होने के बाद पीआईबी टीम ने फैक्ट चेक किया. जिसमें पाया गया कि वायरल हो रहा मैसेज पूरी तरह से फर्जी है. लोगों को गुमराह किया जा रहा है. पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल मैसेज को अपने ट्विटर हैंडल में शेयर किया और बताया, मैसेज फर्जी है.

पेट्रोल-डीजल की कीमतें इस समय आसमान छू रही हैं. रेट बढ़ने से आम लोग खास पेरशान हैं. हालांकि पिछले कुछ समय से पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है. लेकिन फिर भी पेट्रोल की कीमत दिल्ली एनसीआर में 96.72 रुपये है. देश के कई राज्यों में कीमत 100 के पार भी है. वैसे में पेट्रोल-डीजल को लेकर कई तरह के ऑफर और इनाम जीतने को लेकर मैसेज वायरल हो रहे हैं. सोशल मीडिया में ऐसी कई खबरें और मैसेज तेजी से लोग शेयर कर रहे हैं. आप तक भी इंडियन ऑयल के नाम पर मैसेज आया होगा, जिसमें 6000 रुपये इनाम जीतने का ऑफर दिया जा रहा है. तो आइये वायरल मैसेज की पड़ताल करते हैं. मैसेज सच है या फिर फर्जी.

पेट्रोल-डीजल को लेकर क्या हो रहा मैसेज वायरल

दरअसल एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन पेट्रोल-डीजल पर 6000 रुपये का फ्यूल सब्सिडी उपहार जीतने का मौका दे रही है.

पीआईबी की टीम ने किया वायरल मैसेज का फैक्ट चेक

पेट्रोल-डीजल पर सब्सिडी जीतने का मैसेज वायरल होने के बाद पीआईबी टीम ने फैक्ट चेक किया. जिसमें पाया गया कि वायरल हो रहा मैसेज पूरी तरह से फर्जी है. लोगों को गुमराह किया जा रहा है. पीआईबी फैक्ट चेक ने वायरल मैसेज को अपने ट्विटर हैंडल में शेयर किया और बताया, मैसेज फर्जी है. पीआईबी ने आगे लिखा, यह स्कैम है. यह इंडियन ऑयल से संबंधित नहीं है. पेट्रोल-डीजल पर ऐसे कोई भी सब्सिडी नहीं दी जा रही है.

Also Read: Delhi Pollution: दिल्ली में BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल चार पहिया वाहनों पर लगी रोक, पढ़ें पूरी खबर

वायरल मैसेज से रहें सावधान

इन दिनों सोशल मीडिया या फिर मोबाइल फोन पर मैसेज के जरिये साइबर अपराधी लोगों को अपनी जाल में फंसा रहे हैं. लेकिन किसी भी मैसेज पर या वायरल खबर पर अचानक से विश्वास नहीं करना चाहिए. आपको बता दें, किसी भी कीमत पर अपनी निजी जानकारी दूसरों के साथ शेयर नहीं करना चाहिए. आपको बता दें कि इंडियन ऑयल, बैंक या फिर कोई भी सरकारी संस्थान आपसे फोन पर कोई भी पर्सनल जानकारी नहीं मांगते. इसलिए बैंक या फिर किसी योजना को लेकर अगर मैसेज या फिर फोन आये और आपकी निजी जानकारी देने के लिए कहा जाय, तो भूलकर भी डिटेल्स शेयर नहीं करना चाहिए. लापरवाही होने पर आये दिन लोग साइबर क्राइम के शिकार हो रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >