EV सेक्टर में नौकरियों की बहार! 2030 तक 4 करोड़ रोजगार का अनुमान, जानिए किन क्षेत्रों में होंगे सबसे ज्यादा मौके

भारत का EV सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है और 2030 तक 3 से 4 करोड़ नौकरियों के अवसर पैदा हो सकते हैं. जानिए किन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा भर्ती होने की उम्मीद है.

भारत में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है और इसके साथ रोजगार के नए अवसर भी बढ़ते दिख रहे हैं. मानव संसाधन कंपनी एडेको इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2030 तक EV सेक्टर में 3 से 4 करोड़ नौकरियां पैदा हो सकती हैं. खास बात यह है कि इनमें सिर्फ वाहन बनाने वाली कंपनियों में ही नहीं, बल्कि बैटरी, चार्जिंग, सप्लाई चेन और दूसरी सेवाओं में भी बड़ी संख्या में रोजगार मिलने की उम्मीद जताई गई है.

रिपोर्ट के अनुसार, EV इंडस्ट्री अब केवल गाड़ियां बनाने तक सीमित नहीं रही. यह एक बड़े औद्योगिक इकोसिस्टम के रूप में विकसित हो रही है, जिससे अलग-अलग क्षेत्रों में रोजगार के नए रास्ते खुल रहे हैं.

2030 तक कितनी नौकरियां मिलने की उम्मीद?

एडेको इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 2030 तक EV सेक्टर में 3 से 4 करोड़ रोजगार पैदा हो सकते हैं.

रोजगार का अनुमान इस तरह है:

रोजगार का प्रकारअनुमानित हिस्सेदारी
प्रत्यक्ष रोजगार10-15%
अप्रत्यक्ष रोजगार85-90%

इसका मतलब है कि फैक्टरी में सीधे काम करने वालों के अलावा कई दूसरे क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में लोगों को काम मिलने की संभावना है.

किन क्षेत्रों में बढ़ेंगे सबसे ज्यादा मौके?

रिपोर्ट के मुताबिक, इलेक्ट्रिक कारों, वाणिज्यिक वाहनों, दोपहिया वाहनों और सार्वजनिक परिवहन में EV का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है. इसी वजह से रोजगार का दायरा भी पहले से कहीं ज्यादा बड़ा हो गया है.

इन क्षेत्रों में अवसर बढ़ने की उम्मीद है:

  • बैटरी से जुड़े काम
  • चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर
  • ऊर्जा प्रबंधन
  • सप्लाई चेन
  • EV से जुड़ी दूसरी सेवाएं

यानी EV सेक्टर अब सिर्फ वाहन निर्माण नहीं, बल्कि कई उद्योगों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है.

हर साल कितनी नई भर्तियां हो सकती हैं?

100 से ज्यादा कंपनियों के अध्ययन पर आधारित इस रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि EV सेक्टर में हर साल 15 से 20 प्रतिशत की दर से नई नियुक्तियां बढ़ सकती हैं.

अगर यह रफ्तार बनी रहती है, तो आने वाले वर्षों में यह सेक्टर रोजगार देने वाले प्रमुख क्षेत्रों में शामिल हो सकता है.

ये भी पढ़ें: पति-पत्नी दोनों सरकारी नौकरी में हैं? HRA को लेकर सरकार ने खत्म किया कन्फ्यूजन, बताया किसे नहीं मिलेगा अलाउंस



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौम्या शाहदेव

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >