EPFO का बड़ा तोहफा, अब फॉर्म भरने का झंझट खत्म, UPI पिन डालिए और PF निकालिए

EPFO News: EPFO अप्रैल से नया मोबाइल ऐप लॉन्च करेगा, जिससे सदस्य UPI के जरिए सीधे अपने बैंक खाते में PF का पैसा निकाल सकेंगे. इस सुविधा से निकासी प्रक्रिया तेज और आसान होगी. सदस्य ऐप पर पात्र बैलेंस देख सकेंगे और UPI पिन का उपयोग कर सुरक्षित लेनदेन कर पाएंगे.

EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने करोड़ों सदस्यों को नए साल में डिजिटल बैंकिंग का सबसे आधुनिक तोहफा देने जा रहा है. अब पीएफ (PF) से पैसा निकालना उतना ही आसान होगा जितना कि किसी को गूगल पे या फोनपे से पैसे भेजना. ईपीएफओ एक ऐसा नया मोबाइल ऐप लाने की तैयारी में है, जिसके जरिए सदस्य UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) का उपयोग करके सीधे अपने बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे.

अप्रैल 2026 से शुरू हो सकती है सेवा

श्रम मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम अंतिम चरण में है. संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल 2026 तक इस नए समर्पित ऐप को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया जाएगा. वर्तमान में ईपीएफओ इस तकनीक का परीक्षण (Testing) कर रहा है ताकि लेनदेन को पूरी तरह सुरक्षित बनाया जा सके.

कैसे काम करेगी यह नई सुविधा ?

नए ऐप के आने के बाद पीएफ निकासी की प्रक्रिया पूरी तरह बदल जाएगी.

  • दो हिस्सों में होगा फंड: मंत्रालय की योजना के तहत ईपीएफ राशि का एक निश्चित हिस्सा (सेवानिवृत्ति के लिए) सुरक्षित रखा जाएगा, जबकि शेष बड़ी राशि को सदस्य अपनी जरूरत के अनुसार निकासी के लिए उपलब्ध देख सकेंगे.
  • UPI पिन से होगा भुगतान: सदस्य ऐप पर अपनी पात्र निकासी राशि (Eligible Balance) देख पाएंगे. निकासी के लिए उन्हें बस अपने लिंक किए गए बैंक खाते का UPI पिन डालना होगा और पैसा तुरंत उनके खाते में क्रेडिट हो जाएगा.
  • अन्य सेवाएं : निकासी के अलावा, इस ऐप पर पासबुक चेक करना, बैलेंस देखना और अन्य केवाईसी (KYC) संबंधी कार्य भी आसानी से किए जा सकेंगे.

मौजूदा माध्यमों का क्या होगा?

वर्तमान में सदस्य अपने पीएफ खाते के लिए UAN पोर्टल या UMANG ऐप का सहारा लेते हैं. नया ऐप आने के बाद भी ये दोनों मंच काम करते रहेंगे. हालांकि, नया समर्पित ऐप विशेष रूप से ईपीएफओ ग्राहकों के लिए बनाया गया है, जो पुराने प्लेटफार्मों की तुलना में कहीं अधिक तेज़ और सरल होगा. विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से न केवल भ्रष्टाचार और बिचौलियों पर लगाम लगेगी, बल्कि आपातकालीन स्थिति में कर्मचारियों को फंड प्राप्त करने के लिए हफ्तों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

Also Read: 500 अरब डॉलर का आंकड़ा क्यों नहीं है डराने वाला ? गोयल ने समझाया गणित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >