EPFO में केवाईसी नहीं किया अपडेट तो होगी बड़ी परेशानी, आसानी से होगा काम फॉलो करें ये स्टेप

How to update KYC in EPFO: भविष्य में होने वाली परेशानियों से बचने के लिए आपको आपना ई-केवाईसी अभी कर लेना चाहिए. कई लोगों को लगता है कि इसमें काफी समय लगेगा. मगर ऐसा नहीं है.

How to update KYC in EPFO: अगर आप किसी सरकारी या प्राइवेट संस्थान में काम करते हैं तो आपका पीएफ खाता जरूर होगा. सेवानिवृति के बाद ईपीएफ की मदद से आप अपना पेशन पा सकते हैं. लेकिन ऐसा करने के लिए आपको अपने पीएफ खाते में ई-केवाईसी (E-KYC) क अपडेट करना जरूरी है. सरकार के द्वारा इसे अनिवार्य कर दिया गया है.

भविष्य में होने वाली परेशानियों से बचने के लिए आपको आपना ई-केवाईसी अभी कर लेना चाहिए. कई लोगों को लगता है कि इसमें काफी समय लगेगा. मगर ऐसा नहीं है. काफी कम समय में इसे आप घर बैठे पूरा कर सकते हैं. ईपीएफओ के द्वारा ई-केवाईसी की प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया गया है.

ईकेवाईसी करने के लिए सबसे पहले ईपीएफओ के अधिकारिक वेबसाइट (https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/) पर जाएं. अपने UAN नंबर से लॉगइन करें.

लॉगइन पेज पर आपको मैनेज का विकल्प दिखाई देगा. इसे सेलेक्ट करें. इसमें कई विकल्प होंगे. इसमें ई-केवाईसी का भी विकल्प दिया गया है. इसे क्लीक करने पर एक नया पेज खुलेगा. इसमें अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड का डिटेल भरें.

सभी डिटेल को भरकर सेव का बटन दबाएं. इसके बाद, आपकी जानकारी एम्पलॉयर के पास चली जाएगी. वहां से अप्रूव होने के बाद, आपका केवाईसी सफलतापूर्वक अपडेट हो जाएगा.

केवाईसी नहीं करने के कारण आपको ईपीएफओ के किसी भी ऑनलाइन सर्विस का लाभ नहीं मिलेगा. इसके साथ ही, जरूरत के वक्त पर आप अपना पैसा भी पीएफ के खाते से नहीं निकाल सकेंगे. साथ ही, पीएफ खाते को ट्रांसफर भी नहीं कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >