EPFO के 6 करोड़ मेंबरों के लिए जरूरी खबर, अदाणी ग्रुप की कंपनियों में लगा है आपका पैसा, जानिए पूरा मामला

Adani Group News – हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट (Hindenberg research report) आने के बाद कई बड़े निवेशकों ने अदाणी समूह की कंपनियों में शेयरों की खरीद-फरोख्त बंद कर दी है. लेकिन देश के बड़े फंड में से एक EPFO ने अदाणी की दो कंपनियों के शेयरों में निवेश करना जारी रखा है.

EPFO Investment in Adani Group: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के 6 करोड़ सबस्क्राइबर की गाढ़ी कमाई के निवेश को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा है कि EPFO अदाणी ग्रुप की दो कंपनियों में Captive Investor की भूमिका में बना हुआ है. इसका मतलब यह हुआ कि पेंशन फंड का बड़ा हिस्सा ग्रुप की दो कंपनियों Adani Ports और Adani Enterprises में लगा हुआ है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जनवरी में हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट (Hindenberg research report) आने के बाद कई बड़े निवेशकों ने अदाणी समूह की कंपनियों में शेयरों की खरीद-फरोख्त बंद कर दी है. लेकिन देश के बड़े फंड में से एक EPFO ने अदाणी की दो कंपनियों के शेयरों में निवेश करना जारी रखा है. इसमें प्रमुख रूप से अदानी एंटरप्राइजेज भी शामिल है.

Also Read: EPFO का ई-नॉमिनेशन नहीं किया, तो फंस सकता है बचत का पैसा; यहां जानिए स्टेप बाइ स्टेप प्रॉसेस

चिंता की बात यह है कि Hindenberg की रिपोर्ट आने के बाद अदाणी ग्रुप के मार्केट कैप में बड़ी गिरावट देखी गई है. खुद गौतम अदाणी Bloomberg Richest Top 10 लिस्ट से बाहर हो चुके हैं. इसके बावजूद भारत के सबसे बड़े रिटायरमेंट फंड – कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) इस साल कम से कम सितंबर तक अदाणी ग्रुप में निवेश करना जारी रखेगा. इस फैसले में तभी बदलाव होगा, जब इसके ट्रस्टी अपने निवेश के दृष्टिकोण पर दोबारा कोई फैसला नहीं लेते. रिपोर्ट में कहा गया है कि EPFO सबस्क्राइबरों के पास Nifty 50 और Sensex indices में निवेश के अलावा दूसरा कोई ऑप्शन नहीं है क्योंकि इसका प्रबंधन EPFO संभालता है. निवेश से जुड़े फैसले EPFO ट्रस्टी ही लेते हैं.

ईपीएफओ एक प्रमुख सामाजिक सुरक्षा संगठन है, जिसके 6 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं और उसके पास लगभग 13 लाख करोड़ रुपये का फंड है. EPFO अपनी निवेश रणनीति के तहत निफ्टी 50 और सेंसेक्स के इंडेक्स में निवेश करता है. इन्हें भारतीय शेयर बाजार का बेंचमार्क माना जाता है. इन सूचकांकों में अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) और अदाणी एंटरप्राइजेज भी शामिल हैं. EPFO 27.73 करोड़ औपचारिक क्षेत्र के कर्मचारियों की वृद्धावस्था बचत का प्रबंधन करता है और अपने कॉर्पस का 15% एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में निवेश करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >