Entero Healthcare IPO: बाजार में आ रहा है 1600 करोड़ का आईपीओ, जानें प्राइस बैंड और GMP

Entero Healthcare IPO: एंकर निवेशकों को बोली लगाने के लिए एक दिन पहले आठ फरवरी को मौका दिया जाएगा. कंपनी की कोशिश बाजार से 1600 करोड़ रुपये जमा करने की है. इसमें फ्रेश इक्विटी शेयर जारी करने के अलावा ओएफएस (OFS) भी शामिल है.

Entero Healthcare IPO: एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस के आईपीओ के लिए इस महीने की नौ तारीख से आवेदन शुरू हो रही है जो 13 फरवरी तक चलेगी. वहीं, एंकर निवेशकों को बोली लगाने के लिए एक दिन पहले आठ फरवरी को मौका दिया जाएगा. कंपनी की कोशिश बाजार से 1600 करोड़ रुपये जमा करने की है. इसमें फ्रेश इक्विटी शेयर जारी करने के अलावा ओएफएस (OFS) भी शामिल है.

  • कंपनी के द्वारा एक हजार करोड़ के फ्रेस शेयर जारी किये जाएंगे. जबकि, 600 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल के तहत शेयर जारी किया जाएगा.

  • कंपनी ने 10 रुपये के अंकित मूल्य पर आईपीओ प्राइस बैंड 1,195 से 1,258 रुपये तय किया है. फ्लोर प्राइस इक्विटी शेयरों के अंकित मूल्य का 119.50 गुना और कैप प्राइस 125.80 गुना है.

  • कंपनी को पिछले तीन वित्तीय वर्षों में घाटा हुआ है, इसलिए आय पर मूल्य लागू नहीं होता है. कंपनी मूल रुप से हरियाणा बेस है.

Also Read: Capital Small Finance Bank Limited IPO: बाजार में आने से पहले लग गयी निवेशकों की लाइन, जानें GMP और डिटेल

कितना करना होगा विवेश

एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस आईपीओ के एक लॉट साइज 11 इक्विटी शेयर और उसके बाद 11 इक्विटी शेयरों के गुणकों में है. इसका अर्थ है कि निवेशक को न्यूनतम मूल्य पर कम से कम 13,145 रुपये (1,195X11) और अधिकतम मूल्य पर 13,838 (1,258X11) का निवेश करना होगा. जबकि, कंपनी खुदरा निवेशकों को अधिकतम 154 इक्विटी शेयरों के लिए 1,93,732 रुपये निवेश की इजाजत दे रही है. कंपनी की स्थापना प्रभात अग्रवाल और प्रेम सेठी के द्वारा की गयी थी. वित्त वर्ष 2022-23 के अनुसार, कंपनी ने फार्मेसियों, अस्पतालों और क्लीनिक क्षेत्रों में कई ग्राहकों के लिए देश भर में 77 गोदामों के साथ पैन-इंडिया, टेक-ड्राइवेनत और एंटीग्रेटेड हेल्थकेयर प्रोडक्‍ट डिस्‍ट्रीब्‍यूशन प्‍लेटफॉर्म बनाया है.

पैसों का क्या करेगी कंपनी

आईपीओ से मिलने वाले फंड को लेकर कंपनी ने बड़ा प्लान बनाया है. एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस पैसों को वित्त वर्ष 2025 और 2026 के लिए अपनी लॉन्‍ग्‍ टर्म वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं के फाइनेंस के लिए करेगी. फिर उधार चुकाने के बाद बचे पैसों से अधिग्रहण के माध्यम से इनऑर्गेनिक ग्रोथ को आगे बढ़ाने और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए भी फंड का इस्‍तेमाल होगा. आईपीओ लेटर के अनुसार, बुक रनिंग लीड मैनेजर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड, डैम कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड, जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड हैं. इश्यू के रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है.

कब होगा शेयरों का अलॉटमेंट

अस्थायी रूप से, शेयरों के आवंटन के एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस आईपीओ आधार को बुधवार, 14 फरवरी को अंतिम रूप दिया जाएगा.

कब होगा रिफंड

एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस 15 फरवरी को रिफंड का प्रोसेस शुरू करेगी. जबकि शेयरों को रिफंड के बाद उसी दिन आवंटियों के डीमैट खाते में जमा किया जाएगा.

कब होगी लिस्टिंग

एंटरो हेल्थकेयर सॉल्यूशंस की लिस्टिंग मेनबोर्ड पर होने वाली है. ये शुक्रवार, 16 फरवरी को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >