Festive Season Sale: त्योहारी सीजन के पहले हफ्ते में 30 प्रतिशत बढ़ी ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स पर सेल

ई-कॉमर्स मंचों का त्योहारी सेल पर पहला सप्ताह सामान्य दिनों के सकल व्यापारिक मूल्य से पांच गुना अधिक रहा, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 1.3 गुना अधिक है.

Festive Season Sale: त्योहारी सीजन के पहले सप्ताह के दौरान ई-कॉमर्स मंचों की बिक्री में सालाना आधार पर 30 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है. भंडारगृह प्रबंधन प्रौद्योगिकी कंपनी ईजीईकॉम ने कहा कि पहली श्रेणी की तुलना में दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में ई-कॉमर्स मंचों की बिक्री अधिक बढ़ेगी.

ईजीईकॉम ने कहा, ई-कॉमर्स मंचों का त्योहारी सेल पर पहला सप्ताह सामान्य दिनों के सकल व्यापारिक मूल्य से पांच गुना अधिक रहा, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 1.3 गुना अधिक है.

कंपनी ने कहा कि यह विश्लेषण उसके सॉफ्टवेयर ‘एज-ए-सर्विस’ मंच द्वारा जुटाये गए डेटा पर आधारित है. इसके अलावा, कंपनी ने कहा कि ई-कॉमर्स मंचों पर उत्पाद श्रेणियों में 14 प्रतिशत की वृद्धि भी दर्ज की गई है.

Also Read: Flipkart Big Dussehra Sale के दौरान स्मार्टफोन्स से लेकर फैशन आइटम्स पर होगी भारी बचत, देखें डील्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >