e-Aadhaar : फ्री में डाउनलोड करें डिजिटल आधार, जानें आसान तरीका और फायदे

E-aadhaar : डिजिटल आधार डाउनलोड करने का आसान तरीका, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और ई-आधार के फायदे फ्री में जानिए

e-Aadhaar: भारत में एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज है. अक्सर लोग इसके खोने या क्षतिग्रस्त होने की चिंता में इसे साथ रखने से बचते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप आधार कार्ड की डिजिटल कॉपी (PDF) डाउनलोड कर सकते हैं? यह प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क है और सभी जगह मान्य भी होती है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के अनुसार, ई-आधार भी भौतिक आधार कार्ड की तरह ही वैध माना जाता है.

डिजिटल आधार डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • My Aadhaar सेक्शन में जाकर Download Aadhaar विकल्प पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर पुनः Download Aadhaar विकल्प चुनें.
  • आधार नंबर और कैप्चा दर्ज करने के बाद Request OTP बटन पर क्लिक करें.
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए OTP को दर्ज करें और Download Aadhaar पर क्लिक करें.
  • डाउनलोड की गई PDF फाइल को खोलने के लिए पासवर्ड के रूप में नाम के शुरुआती चार अक्षर और जन्म वर्ष दर्ज करें.

खो जाने या खराब होने पर नया आधार कार्ड कैसे प्राप्त करें?

अगर आपका आधार कार्ड खो गया है या खराब हो गया है, तो आप घर बैठे नया आधार कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं. UIDAI अब PVC (Polyvinyl Chloride) आधार कार्ड भी जारी करता है, जो प्लास्टिक कार्ड की तरह मजबूत और टिकाऊ होता है.

Also Read: क्या कल सोमवार 17 फरवरी को बंद रहेंगे बैंक? चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

PVC आधार कार्ड ऑनलाइन ऑर्डर करने की प्रक्रिया

  • UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • 12 अंकों का आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड (कैप्चा) दर्ज करें.
  • Send OTP पर क्लिक करें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज करें.
  • My Aadhaar सेक्शन में जाकर Order Aadhaar PVC Card विकल्प चुनें.
  • आपकी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी, इसे सत्यापित करें और Next पर क्लिक करें.
  • पेमेंट पेज पर जाकर क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से ₹50 शुल्क का भुगतान करें.
  • भुगतान सफल होने के बाद, आपका ऑर्डर प्रोसेस हो जाएगा और UIDAI 5 दिनों के भीतर कार्ड प्रिंट करके भारतीय डाक को सौंप देगा.
  • डाक विभाग स्पीड पोस्ट के जरिए इसे आपके पते पर भेजेगा.

ऑफलाइन आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया

यदि आप ऑनलाइन आवेदन नहीं करना चाहते, तो आप निकटतम आधार सेवा केंद्र पर जाकर भी नया आधार कार्ड बनवा सकते हैं. इसके लिए भी ₹50 का शुल्क देना होगा.

PVC आधार कार्ड के विशेषताएं

  • सिक्योर QR कोड
  • होलोग्राम और माइक्रो टेक्स्ट
  • जारी करने और प्रिंट करने की तारीख का विवरण
  • मजबूत और टिकाऊ डिजाइन
  • अब आप आसानी से अपना डिजिटल आधार डाउनलोड कर सकते हैं या PVC आधार कार्ड मंगवा सकते हैं. यह प्रक्रिया न केवल सरल है, बल्कि आपकी पहचान को सुरक्षित रखने में भी मददगार है.

Also Read: बदलने वाला है 62 साल पुराना टैक्स कानून, महुआ मोइत्रा समेत 31 सांसदों की कमेटी करेगी समीक्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >