करोना के कारण ग्लोबल मार्केट में क्रूड का दाम 17 साल में सबसे नीचे पहुंचा

तेल कंपनियां दाम में आयी गिरावट को सरकार की उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) वृद्धि के साथ समायोजित करने में लगी हैं. विश्व बाजार में ब्रेंट क्रूड तेल का भाव गिर कर 23 डॉलर प्रति बैरल तक आ गया है.

नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम सोमवार को 23 डॉलर प्रति बैरल के साथ 17 साल के निचले स्तर तक पहुंच गया. बहरहाल, भारत में पेट्रोल, डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. तेल कंपनियां दाम में आयी गिरावट को सरकार की उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) वृद्धि के साथ समायोजित करने में लगी हैं. विश्व बाजार में ब्रेंट क्रूड तेल का भाव गिर कर 23 डॉलर प्रति बैरल तक आ गया है.

यह नवंबर 2002 के बाद का सबसे कम भाव है. वहीं अमेरिका का कच्चा तेल कुछ समय के लिए 20 डॉलर से भी नीचे चल रहा था. दुनिया भर में कोरोना वायरस से आवाजाही पर सख्त पाबंदियों के चलते कच्चे तेल की मांग में भारी कमी आयी है, जबकि इसका भंडार काफी बढ़ गया है.

क्रूड इंपोर्ट बिल

7.83 लाख करोड़

वर्ष 2019-20

7.43 लाख करोड़

वर्ष 2020-21 : भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम 14 दिन से स्थिर

देश में फिलहाल पेट्रोल, डीजल के दाम पिछले 14 दिन से लगातार रुके हुए हैं. आखिरी बार 16 मार्च को दाम संशोधित किये गये थे. तब से तेल कंपनियां सरकार द्वारा दोनों ईंधनों में तीन रुपये प्रति लीटर की उत्पाद शुल्क वृद्धि को समायोजित करने में लगीं हैं. दिल्ली में पेट्रोल का दाम 69.59 रुपये लीटर पर है, जबकि मुंबई में यह 75.30 रुपये प्रति लीटर के भाव बिक रहा है. इसी प्रकार दिल्ली में डीजल का दाम 62.29 रुपये लीटर है, जबकि मुंबई में यह 65.21 रुपये लीटर बिक रहा है.

कोरोना से क्रूड इंपोर्ट बिल में छह फीसदी की गिरावट

पेट्रोलियम प्लानिंग और एनालिसिस की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना से पेट्रोल डीजल की कम खपत से सरकार को कच्चे तेल के आयात के लिए चुकाया जाने वाला बिल में छह प्रतिशत की गिरावट आयेगी. इससे सरकार को 40,000 रुपये की बचत होगी.

सरकार के एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के बाद भी दाम नहीं बढ़े

सरकार के पेट्रोल, डीजल के उत्पाद शुल्क में तीन रुपये की वृद्धि से दाम बढ़ सकते थे, लेकिन तेल कंपनियों ने वैश्विक बाजार में तेल के दामों में गिरावट का लाभ उठाते हुए बोझ अपने ऊपर ही रखा. ईंधन के खुदरा मूल्यों को नहीं बढ़ाया. सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क में आठ रुपये लीटर तक की अतिरिक्त वृद्धि करने की भी अनुमति ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >