दिल्ली की महिलाओं की बल्ले-बल्ले, लक्ष्मी योजना शुरू, अब हर महीने मिलेंगे ₹2500

दिल्ली लक्ष्मी योजना लॉन्च हो गई है. पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की मदद मिलेगी. जानें अप्रूवल लेटर, पात्रता और पैसे मिलने की पूरी जानकारी.

दिल्ली की महिलाओं के लिए दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर अहम अपडेट सामने आया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को तालकटोरा स्टेडियम में योजना की शुरुआत करते हुए पात्र महिलाओं को अप्रूवल लेटर बांटे. सरकार के मुताबिक, अब तक 9 लाख से ज्यादा महिलाओं ने योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. वहीं, 1 सितंबर से पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक मदद मिलनी शुरू होगी.

आज क्या हुआ और किसे मिला अप्रूवल लेटर?

तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में 2500 महिलाओं को शामिल किया गया. इनमें से 65 महिलाओं को मंच पर बुलाकर मुख्यमंत्री ने खुद अप्रूवल लेटर दिए. बाकी पात्र महिलाओं को भी 1 सितंबर से पहले लेटर दिए जाने की बात कही गई है. अगर आपने भी इस योजना के लिए आवेदन किया है, तो अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर सकती हैं. इसके लिए पोर्टल पर 'Track Application' विकल्प के जरिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा.


हर महीने 2500 रुपये कैसे मिलेंगे?

दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सहायता दी जाएगी. यह रकम अलग-अलग तरीके से दी जा सकती है.

रकमकहां मिलेगी
₹1,000CBDC वॉलेट में
₹1,500RD/FD खाते में

दिए गए विवरण के मुताबिक, 1500 रुपये की रकम सेविंग स्कीम में लॉक रहेगी और 31 जुलाई 2029 तक इसे निकाला नहीं जा सकेगा. तीन साल बाद यह रकम ब्याज समेत मिलने की बात कही गई है. कुछ लाभार्थियों के लिए पूरी रकम RD/FD खाते में लेने का विकल्प भी बताया गया है.

कौन महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं?

योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए. परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए और महिला कम से कम 10 साल से दिल्ली की निवासी होनी चाहिए.

इसके अलावा एक परिवार से सिर्फ एक महिला को लाभ मिलेगा। पात्रता के लिए कुछ अन्य शर्तें भी रखी गई हैं:

  • महिला के तीन से ज्यादा बच्चे नहीं होने चाहिए.
  • परिवार के पास चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए.
  • परिवार की सालाना बिजली खपत 2400 यूनिट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
  • महिला या परिवार GST या इनकम टैक्स का भुगतान न करता हो.
  • परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी या सरकारी सेवा से रिटायर व्यक्ति नहीं होना चाहिए.
  • महिला के खिलाफ कोई आपराधिक केस दर्ज नहीं होना चाहिए.

योजना से महिलाओं को क्या फायदा मिलेगा?

इस योजना का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता देना है. सरकार के अनुसार, 1 सितंबर से पात्र महिलाओं को सहायता मिलनी शुरू होगी. यानी अप्रूवल लेटर मिलने के बाद अगला बड़ा अपडेट सीधे 2500 रुपये की पहली किस्त से जुड़ा होगा.

ये भी पढ़ें: Delhi Lakshmi Yojana: खाते में आएंगे ₹2,500 या अभी करना होगा इंतजार? ऐसे करें योजना का स्टेटस चेक



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौम्या शाहदेव

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >