Delhi Lakshmi Yojana: 2500 रुपये कैसे मिलेंगे? इन 6 वजहों से रिजेक्ट हो सकता है आवेदन

Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है. आज से लाभार्थियों को आधिकारिक पेंशन पत्र सौंपने की प्रक्रिया शुरू होगी. 1 सितंबर से आर्थिक सहायता मिलनी शुरू हो जाएगी. योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये का लाभ दिया जाएगा.

Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली की महिलाओं के लिए लक्ष्मी योजना से जुड़ी प्रक्रिया अब अगले चरण में पहुंच रही है. पात्र महिलाओं को आज यानी 26 अगस्त से मंजूरी पत्र मिलने शुरू होंगे और 1 सितंबर से हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलनी शुरू होगी. हालांकि पूरी राशि सामान्य बैंक बैलेंस की तरह खर्च करने के लिए नहीं मिलेगी. लाभार्थियों के लिए सरकार ने दो विकल्प रखे हैं.

  • लक्ष्मी योजना के तहत 9.13 लाख से अधिक महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है.
  • 6.53 लाख से अधिक आवेदन जमा हो चुके हैं.
  • सरकार आवेदनों की जांच और वेरिफिकेशन तेजी से पूरा कर रही है.

2500 रुपये की रकम कैसे मिलेगी?

  1. महिलाओं को हर महीने मिलने वाली 2500 रुपये की सहायता के लिए दो विकल्प दिए गए हैं.
  2. पहले विकल्प में 1000 रुपये CBDC यानी डिजिटल रुपये के वॉलेट में मिलेंगे.
  3. बाकी 1500 रुपये RD या FD में जमा होंगे.
  4. लाभार्थी चाहें तो पूरे 2500 रुपये RD या FD में जमा कराने का विकल्प भी चुन सकती हैं.
  5. यानी 2500 रुपये की पूरी रकम सामान्य कैश की तरह तुरंत खर्च करने के लिए उपलब्ध नहीं होगी.

किन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ?

  • दिल्ली लक्ष्मी योजना के आधिकारिक पोर्टल के मुताबिक आवेदन के लिए कई शर्तें पूरी करनी होंगी.
  • महिला की उम्र 21 से 60 साल के बीच हो.
  • वह परिवार की सबसे बड़ी उम्र वाली महिला सदस्य हो.
  • परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से अधिक न हो.
  • महिला दिल्ली की पंजीकृत मतदाता हो.
  • महिला, उसके पति या माता-पिता में से किसी एक को आवेदन की तारीख तक कम से कम 10 साल से दिल्ली का निवासी होना चाहिए.
  • परिवार की पिछले 12 महीनों की बिजली खपत 2400 यूनिट से अधिक नहीं होनी चाहिए.
  • आवेदक या परिवार का कोई सदस्य चार पहिया मोटर वाहन का मालिक नहीं होना चाहिए.
  • आवेदक के तीन से अधिक बच्चे नहीं होने चाहिए.
  • आवेदक के विरुद्ध कोई आपराधिक रिकॉर्ड या आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं होनी चाहिए.

किन वजहों से रिजेक्ट हो सकता है आवेदन?

आधिकारिक पात्रता शर्तों के मुताबिक सिर्फ आय और उम्र पूरी होना पर्याप्त नहीं है.

  • आवेदक इनकम टैक्स या GST फाइलर नहीं होनी चाहिए.
  • आवेदक या परिवार का कोई सदस्य केंद्र या राज्य सरकार, PSU, बोर्ड, स्थानीय निकाय या सरकारी संगठन में नियमित या कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी नहीं होना चाहिए.
  • आवेदक या परिवार का कोई सदस्य सरकारी पेंशन या इसी तरह की आर्थिक सहायता नहीं ले रहा हो.
  • परिवार में किसी के नाम चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए.
  • महिला के तीन से ज्यादा बच्चे नहीं होने चाहिए.
  • महिला का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए.

Application Status कैसे चेक करें?

जिन महिलाओं ने फॉर्म जमा कर दिया है, वे दिल्ली लक्ष्मी योजना के आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन की स्थिति देख सकती हैं.

  • पोर्टल खोलें
  • Track Application पर जाएं
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके आवेदन ट्रैक करें.

Also Read: Bank Holiday: 28 अगस्त को बैंक बंद रहेंगे या खुलेंगे? रक्षाबंधन के दिन ब्रांच जाने से पहले देख लें लिस्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >