ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर के करीब पहुंचा, क्या अब कम होगा युद्ध का बड़ा खतरा?

Crude Oil Price: इजरायल-ईरान तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है. ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर के करीब पहुंच गया है. जानिए नेतन्याहू के बयान का मार्केट पर क्या असर हुआ है.

Crude Oil Price: पिछले कुछ दिनों से आसमान छू रही कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में शुक्रवार सुबह थोड़ी राहत देखने को मिली है. ब्रेंट क्रूड, जो कल 119 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था, आज गिरकर 105 डॉलर के आसपास आ गया है. इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का वह बयान है जिसने बाजार के डर को थोड़ा कम कर दिया है.

आखिर तेल की कीमतें क्यों गिरने लगीं?

कीमतों में गिरावट की मुख्य वजह नेतन्याहू का यह स्पष्टीकरण है कि ईरान के गैस फील्ड्स (South Pars) पर हुए हमलों में अमेरिका शामिल नहीं था. उन्होंने साफ किया कि इजरायल ने यह कदम अकेले उठाया है. जब तक बाजार को लग रहा था कि इसमें अमेरिका भी शामिल है, तब तक युद्ध का खतरा ज्यादा था. अमेरिका की भागीदारी न होने की खबर मिलते ही निवेशकों ने राहत की सांस ली और कीमतें नीचे आईं.

क्या अब युद्ध का खतरा टल गया है?

नहीं, पूरी तरह से नहीं टला है. हालांकि तेल की कीमतें गिरी हैं, लेकिन तनाव बरकरार है. ईरान ने जवाब में कतर के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर मिसाइल हमले किए हैं. वहीं, नेतन्याहू ने अपने बयान में कहा है कि वे अपनी कार्रवाई जारी रखेंगे. डोनाल्ड ट्रंप ने भी सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि अमेरिका को इस हमले की जानकारी नहीं थी और उन्होंने शांति की अपील की है. फिलहाल स्थिति वेट एंड वॉच वाली बनी हुई है.

मार्केट और आपकी जेब पर क्या असर होगा?

गुरुवार को कच्चा तेल 119.50 डॉलर के अपने पुराने रिकॉर्ड स्तर को तोड़ने के करीब था, लेकिन आज ब्रेंट क्रूड 2.10% गिरकर 105.53 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है. वहीं अमेरिकी बाजार (WTI) भी 100 डॉलर के नीचे आकर 92.95 डॉलर पर आ गया है. हालांकि, शेयर बाजार अभी भी डरा हुआ है. महंगाई बढ़ने के डर से अमेरिका के मुख्य शेयर इंडेक्स जैसे Dow Jones और Nasdaq गिरावट के साथ बंद हुए हैं.

ये भी पढ़ें: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, $112 के पार पहुंचा भाव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >