Coal India की 8 सहायक कंपनियों की लिस्टिंग की तैयारी, 2030 तक पूरा होगा रोडमैप

Coal India Subsidiary: Coal India की आठ सहायक कंपनियों में से Bharat Coking Coal Limited (BCCL) और Central Mine Planning and Design Institute Limited (CMPDIL) की लिस्टिंग मार्च 2026 तक पूरी होने की संभावना है.

Coal India Subsidiary: कोयला क्षेत्र में गवर्नेंस और जवाबदेही को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने कोयला मंत्रालय को निर्देश दिया है कि Coal India Limited (CIL) की सभी सहायक कंपनियों की पहचान, मैपिंग और लिस्टिंग की स्पष्ट योजना 2030 तक तैयार की जाए. सूत्रों के अनुसार, यह कदम पारदर्शिता बढ़ाने, संचालन को अधिक प्रभावी बनाने और सार्वजनिक क्षेत्र की इस महारत्न कंपनी की परिसंपत्तियों से अधिक मूल्य निकालने की रणनीति का हिस्सा है. Coal India देश के कुल घरेलू कोयला उत्पादन का 80 प्रतिशत से अधिक योगदान देती है और इसकी भूमिका ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम मानी जाती है.

IPO की तैयारी तेज, 2026 तक दो कंपनियों की लिस्टिंग संभव

Coal India की आठ सहायक कंपनियों में से Bharat Coking Coal Limited (BCCL) और Central Mine Planning and Design Institute Limited (CMPDIL) की लिस्टिंग मार्च 2026 तक पूरी होने की संभावना है. BCCL ने अपने प्रस्तावित आईपीओ के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर दिया है, जो ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के जरिए लाया जाएगा. इसके तहत Coal India लगभग 46.57 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री करेगी. सूत्रों का कहना है कि BCCL के लिए देश और विदेश में निवेशक रोडशो पूरे हो चुके हैं और लिस्टिंग प्रक्रिया बिना किसी बड़ी अड़चन के आगे बढ़ रही है. CMPDIL ने भी अपने आईपीओ के लिए DRHP दाखिल कर दिया है.

SECL और MCL को मिली मंजूरी, उत्पादन लक्ष्य पर भी नजर

Coal India ने हाल ही में शेयर बाजार को दी गई सूचना में बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने South Eastern Coalfields Limited (SECL) और Mahanadi Coalfields Limited (MCL) को भी स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध करने की मंजूरी दे दी है. यह फैसला कोयला मंत्रालय के स्पष्ट निर्देश के बाद लिया गया है, जिसके तहत अगले वित्त वर्ष में इन दोनों कंपनियों की लिस्टिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इस बीच Coal India चालू वित्त वर्ष में 875 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य लेकर चल रही है. सरकार और कंपनी दोनों का मानना है कि सहायक कंपनियों की लिस्टिंग से गवर्नेंस सुधरेगी, वित्तीय अनुशासन मजबूत होगा और निवेशकों का भरोसा और बढ़ेगा.

Also Read: IDFC First Bank ने बदले क्रेडिट कार्ड नियम, रिवॉर्ड और लाउंज बेनिफिट्स में बड़ी कटौती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >