Chhath Puja 2024: छठ पूजा पर्व पर किन-किन राज्यों में हैं छुट्टी, यहां यहां चेक करें छुट्टी की डेट

Chhath Puja 2024: हिन्दू पंचांग के अनुसार, छठ पूजा का महापर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होकर सप्तमी तिथि पर संपन्न होता है.इस अवसर पर कई राज्यों की सरकारों ने छुट्टी की घोषणा की है. आइए जानते हैं, किन-किन राज्यों में इस पर्व पर सरकारी अवकाश रहेगा.

Chhath Puja 2024: हिन्दू पंचांग के अनुसार, छठ पूजा का महापर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होकर सप्तमी तिथि पर संपन्न होता है. इस वर्ष यह पर्व 5 नवंबर को नहाय-खाय के साथ प्रारंभ होगा और 8 नवंबर को सुबह अर्घ्य अर्पण के साथ समाप्त होगा. 

इस अवसर पर कई राज्यों की सरकारों ने छुट्टी की घोषणा की है. आइए जानते हैं, किन-किन राज्यों में इस पर्व पर सरकारी अवकाश रहेगा.

दिल्ली में छठ पूजा पर अवकाश की घोषणा

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने शुक्रवार को छठ पूजा 2024 के अवसर पर 7 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने पूर्वांचल के लोगों के इस महापर्व को उत्साह के साथ मनाने के लिए 7 नवंबर को छुट्टी देने का निर्णय लिया है. इस दिन नई दिल्ली में सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में अवकाश रहेगा.

Also Read: Bank Holiday: RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट, चेक करें अपने नजदीकी शाखा के बंद होने का समय

बिहार और झारखंड में छठ पूजा पर छुट्टियां

बिहार सरकार ने छठ पर्व के अवसर पर 4 दिनों के अवकाश की घोषणा की है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 6 नवंबर से 9 नवंबर तक राज्य के स्कूल बंद रहेंगे. हालांकि झारखंड में अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन जहां-जहां छठ पर्व मनाया जाता है, वहां छुट्टी का प्रावधान रहेगा.

उत्तर प्रदेश में छठ पूजा पर अवकाश

उत्तर प्रदेश में 7 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर ज्यादातर स्कूलों में अवकाश की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, अभी तक राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

Also Read: Ration Card: यदि आपके पास हैं ये साधन तो राशन कार्ड को न करें नजरअंदाज, जाना पड़ सकता है जेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >