Business News Today: शेयर बाजार में गिरावट, लाल निशान पर सेंसेक्स और निफ्टी

Business News Today: ग्लोबल मार्केट से आ रहे मिले जुले संकेतों के बीच आज भारतीय बाजार में गिरावट नजर आ रही है. घरेलू बाजार में एक बार फिर बिकवाली हावी है. शेयर बाजार की पल-पल की खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
8:16 PM. 28 Jun 22 2:46 PM. 28 Jun

शेयर बाजार में गिरावट

8:16 PM. 28 Jun 22 2:46 PM. 28 Jun

रिकॉर्ड निचले स्तर पर रुपया

विदेशी कोषों की लगातार बिकवाली के चलते निवेशकों की भावना कमजोर होने से रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 22 पैसे की गिरावट के साथ 78.59 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर रुख के साथ 78.53 पर खुला. बाद में स्थानीय मु्द्रा और कमजोर होकर 78.59 पर आ गई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 22 पैसे की गिरावट दर्शाता है.

8:16 PM. 28 Jun 22 2:46 PM. 28 Jun

शेयर बाजार में गिरावट

कमजोर वैश्विक रुख और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को 1 बजे तक 62.26 अंक से अधिक टूट गया. इससे पहले बाजार ने लगातार तीन दिन तेजी दिखाई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते भी शेयर बाजारों पर दबाव बढ़ा. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 62 अंक गिरकर 53,102.20 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 13.20 अंक गिरकर 15,818.85 पर पहुंच गया.

8:16 PM. 28 Jun 22 2:46 PM. 28 Jun

मुनाफे में हैं ये स्टॉक

बाजार में एक बार फिर गिरावट हावी है. स्टॉक की बिकवाली तेज है. हालांकि, गिरते बाजार में भी कई स्टॉक मुनाफा दे रहे हैं. आज के टॉप गेनर स्टॉक में M&M, ONGC, UPL के नाम शामिल हैं.

8:16 PM. 28 Jun 22 2:46 PM. 28 Jun

शेयर बाजार में बिकवाली हावी

8:16 PM. 28 Jun 22 2:46 PM. 28 Jun

शेयर बाजार में गिरावट

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज गिरावट दिख रही है. बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. सेंसेक्स 177 अंक गिरकर 52,983 पर कारोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी भी लाल निशान में है. निफ्टी 55 अंक फिसलकर 15776 अंकों पर कारोबार कर रहा है.

मुख्य बातें

Business News Today: ग्लोबल मार्केट से आ रहे मिले जुले संकेतों के बीच आज भारतीय बाजार में गिरावट नजर आ रही है. घरेलू बाजार में एक बार फिर बिकवाली हावी है. शेयर बाजार की पल-पल की खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >