Budget 2025: फोन, इलेक्ट्रिक गाड़ी, टीवी और गहना, जानें बजट 2025 के बाद क्या-क्या हुआ सस्ता?

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश कर दिया है. जानें क्या-क्या हुआ सस्ता.

Budget 2025: नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट आज 1 फरवरी को वित्त मंत्री ने पेश किया. यह बजट 2025-26 के लिए होगा. इसलिए लोगों में उत्सुकता रहती है कि इसबार के बजट में क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा हुआ. तो हम आपको बता रहे हैं, बजट 2025 में किसके लिए आपको अपनी जेब कम ढीली करनी पड़ेगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बैटरी निर्माण के लिए 35 अतिरिक्त पूंजीगत सामान (कैपिटल गुड्स) और मोबाइल फोन बैटरी निर्माण के लिए 28 अतिरिक्त पूंजीगत सामान का प्रस्ताव रखा है. इस पहल के तहत लिथियम-आयन बैटरी के घरेलू निर्माताओं को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे मोबाइल बैटरी उत्पादन की लागत घटेगी. इसका सीधा लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा, क्योंकि इससे नए स्मार्टफोन की कीमतें कम होंगी.

निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट 2025-26 पेश कर दिया है, जिसमें डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स की घोषणा की गई है. संसद में अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल भी पेश किया जाएगा. इसके अलावा, सरकार ने 56 दवाओं पर कस्टम ड्यूटी घटा दी है, जिससे कैंसर और गंभीर बीमारियों की दवाएं सस्ती होंगी. साथ ही, मोबाइल और कैमरा की कीमतों में भी कमी आएगी.

Budget 2025: कौन-कौन सी चीजें सस्ती होंगी?

वित्त मंत्री ने कई वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी में कटौती की घोषणा की है, जिससे कुछ चीजों की कीमतों में कमी आएगी, खासकर इलेक्ट्रॉनिक्स, दवाइयों और इलेक्ट्रिक वाहनों से जुड़े उत्पादों पर.

  1. दवाइयां होंगी सस्ती
    सरकार ने कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों की 56 दवाओं पर कस्टम ड्यूटी घटाई है. विशेष रूप से कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों के लिए 36 जीवनरक्षक दवाओं को पूरी तरह से कस्टम ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है, जिसका फायदा मरीजों को मिलेगा.
  1. इलेक्ट्रॉनिक सामान पर राहत
    टीवी और मोबाइल फोन के ओपन सेल और अन्य कंपोनेंट्स पर कस्टम ड्यूटी को घटाकर 5% कर दिया गया है, जिससे इनके दाम घटने की संभावना है. इससे टीवी और मोबाइल सस्ते हो सकते हैं. 
  1. ईवी बैटरियों पर राहत
    इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और मोबाइल फोन की बैटरियों से जुड़े 35 उत्पादों को कस्टम ड्यूटी से छूट दी गई है, जिससे इनकी कीमतों में गिरावट हो सकती है.
  1. खनिजों और बैटरियों पर छूट
    कोबाल्ट पाउडर, लिथियम-आयन बैटरी स्क्रैप, लीड, जिंक और अन्य 12 खनिजों को भी कस्टम ड्यूटी से छूट दी गई है, जिससे इनसे जुड़े उत्पाद सस्ते हो सकते हैं.

गोल्ड और सिल्वर पर कोई असर नहीं
हालांकि, सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है, और इनके दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 82 सामानों से सेस हटा दिया है. इसके साथ-साथ लेदर जैकेट, जूते, बेल्ट और पर्स के दाम भी घटेंगे. हैंडलूम के कपड़ों पर भी लोगों की जेब कम ढीली होगी. भारत बने कपड़ों के दाम भी घटेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >