Budget 2025: डिलीवरी बॉय से लेकर कैब ड्राइवर तक के लिए बड़ा तोहफा, बस करना होगा ये काम

Budget 2025 में गिग वर्कर्स को ई-श्रम पहचान पत्र, पंजीकरण और शहरी श्रमिकों के विकास के लिए नई योजना मिलेगी.

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2025-26 की घोषणा के दौरान गिग वर्कर्स के लिए एक बड़ी पहल की जानकारी दी. सरकार 1 करोड़ गिग वर्कर्स को ई-श्रम पोर्टल पर पहचान पत्र और पंजीकरण की सुविधा प्रदान करेगी. इसके साथ ही, शहरी श्रमिकों के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए एक नई योजना भी लागू की जाएगी.

गिग वर्कर्स को पहचान और सुरक्षा

सीतारमण ने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से जुड़े गिग वर्कर्स देश की ‘न्यू एज’ सेवा अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देते हैं. उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए, सरकार उन्हें ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण और पहचान पत्र की सुविधा देगी. इसके अलावा, इन श्रमिकों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के तहत स्वास्थ्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी. इस पहल से लगभग 1 करोड़ गिग वर्कर्स को लाभ मिलने की उम्मीद है.

मेडिकल शिक्षा में होगा विस्तार

वित्त मंत्री ने चिकित्सा शिक्षा को और मजबूत करने के लिए एक और महत्वपूर्ण घोषणा की. अगले साल तक मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में 10,000 नई मेडिकल सीटें जोड़ी जाएंगी. वहीं, अगले पांच वर्षों में यह संख्या बढ़कर 75,000 तक पहुंचने की योजना है.

डेकेयर कैंसर सेंटर और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास

स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने के लिए, सरकार अगले तीन वर्षों में सभी जिला अस्पतालों में डेकेयर कैंसर सेंटर स्थापित करने की योजना बना रही है. इससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज आसान और किफायती होगा. इसके अलावा, बुनियादी ढांचा मंत्रालय अगले तीन वर्षों के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर आधारित परियोजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करेगा. यह कदम देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में सहायक होगा.

Also Read : KYC In Budget : बार-बार के KYC के झंझट से जल्द मिलेगा छुटकारा, सरकार करने जा रही ये काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >