BRICS Summit 2026: महिला कारोबारियों के छोटे बिजनेस को बढ़ाने मिलेंगे पैसे? दूसरे ब्रिक्स देशों में खुलेंगे नए अवसर

BRICS देशों में महिला उद्यमियों के लिए नए रास्ते खुल रहे हैं. छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देने, वित्तीय सहायता और तकनीकी पहुंच को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है. यह पहल महिला कारोबार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने में मदद करेगी.

BRICS देशों में कारोबार करने वाली महिलाओं के लिए आने वाले समय में नए मौके खुल सकते हैं. महिला कारोबारियों को अपना छोटा बिजनेस आगे बढ़ाने, पैसे और नई तकनीक तक पहुंच दिलाने और दूसरे BRICS देशों में कारोबार बढ़ाने पर जोर दिया गया है.

BRICS महिला बिजनेस अलायंस (WBA) की चेयरपर्सन अवर्णा जैन ने कहा कि BRICS देशों में महिलाएं कारोबार चला रही हैं, लोगों को रोजगार दे रही हैं और नए तरीके से काम कर रही हैं. अब जरूरत इस बात की है कि महिलाओं को सिर्फ कारोबार शुरू करने तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उन्हें अपना बिजनेस बड़ा करने और दूसरे देशों तक पहुंचाने का मौका भी मिले.

ये भी पढ़ें: Trump on Iran War: मिडटर्म चुनाव के बाद खत्म हो जाएगी ईरान जंग? ट्रंप बोले- तेल की कीमतें तेजी से गिरेंगी

छोटे कारोबार को बड़ा करने पर जोर

अवर्णा जैन ने कहा कि महिलाओं को छोटे कारोबार से बड़े कारोबार तक पहुंचाने की जरूरत है. इसके साथ ही जो महिलाएं अपने देश में अच्छा कारोबार कर रही हैं, उन्हें BRICS के दूसरे देशों में भी अपना सामान या सेवाएं बेचने के मौके मिलें.

उन्होंने साफ कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाना सिर्फ महिलाओं से जुड़ा मामला नहीं है. इससे पूरे देश की अर्थव्यवस्था को फायदा हो सकता है. महिलाएं जितना ज्यादा कारोबार करेंगी, उतने ही ज्यादा रोजगार और कमाई के मौके भी बन सकते हैं.

कारोबार के लिए पैसा और नई तकनीक तक पहुंच

WBA ने महिला कारोबारियों के लिए पैसे की मदद और नई तकनीक तक आसान पहुंच बढ़ाने पर भी जोर दिया है. यानी महिलाओं के सामने कारोबार बढ़ाने के लिए पैसे या नई तकनीक की कमी जैसी दिक्कतें कम करने की कोशिश की जाएगी. इसके अलावा किसी BRICS देश में महिलाओं के कारोबार का कोई तरीका सफल होता है, तो उसे दूसरे BRICS देशों में भी अपनाने की बात कही गई है.

ये भी पढे़ं: BRICS Summit 2026: भारत-चीन के बीच दूरियां होंगी कम? मोदी-शी जिनपिंग ने सीमा पर शांति और BRICS सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

अवर्णा जैन ने इस दिशा में चार मुख्य बातों पर जोर दिया. जिसमें महिलाओं के कारोबार को बढ़ाने के लिए बेहतर माहौल बनाना, पैसे और नई तकनीक तक पहुंच बढ़ाना, महिला कारोबारियों के जरिए नई समस्याओं के समाधान तैयार करना और जो काम सफल हो रहा है, उसे दूसरे BRICS देशों तक पहुंचाना शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >