Brahmanandam Net Worth : रजनीकांत से भी ज्यादा संपत्ति, जानिए कैसे बने दुनिया के सबसे अमीर कॉमेडियन

Brahmanandam Net Worth : ब्रह्मानंदम साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे अभिनेता में से एक हैं और एक फिल्म के लिए वह 2 से 3 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं. ब्रह्मानंदम सिर्फ अभिनेता ही नहीं बल्कि एक सफल निर्देशक भी हैं.

Brahmanandam Net Worth : फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने छोटे-से रोल से अपने करियर की शुरुआत की और आज सिनेमा की दुनिया में अपार सफलता हासिल की. इन्हीं में से एक नाम है साउथ सिनेमा के मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता ब्रह्मानंदम.

सिनेमा में Brahmanandam की यात्रा

ब्रह्मानंदम ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी से सबको अपना दीवाना बना लिया है. वह हर दूसरी और तीसरी साउथ फिल्म का हिस्सा बनते हैं, जिससे उनकी मौजूदगी सिनेमा में बहुत अहम हो गई है. हैरानी की बात यह है कि ब्रह्मानंदम अब तक 1000 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं. उनके नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है, जहां 2007 में उन्होंने एक ही भाषा में 700 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर के यह रिकॉर्ड बनाया.

Brahmanandam की संपत्ति

अगर हम ब्रह्मानंदम की संपत्ति की बात करें तो 2023 में उनकी नेटवर्थ लगभग 60 मिलियन यूएस डॉलर (करीब 500 करोड़ रुपये) है. वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे अभिनेता में से एक हैं और एक फिल्म के लिए वह 2 से 3 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं. ब्रह्मानंदम सिर्फ अभिनेता ही नहीं बल्कि एक सफल निर्देशक भी हैं. इसके अलावा वह टीवी विज्ञापनों से भी एक साल में लगभग 1.5 करोड़ रुपये कमाते हैं. उनकी सालाना आय करीब 24 करोड़ रुपये से अधिक है.

Also Read: Anant Ambani की ₹22 करोड़ की घड़ी, दुनिया में सिर्फ 3, जानें इसकी खासियत

महंगी गाड़ियों और आलीशान घर का मालिक हैं Brahmanandam

ब्रह्मानंदम को महंगी गाड़ियों का काफी शौक है. उनके पास मर्सिडीज बेंज, इनोवा, ऑडी क्यू7 और ऑडी आर8 जैसी शानदार गाड़ियां हैं. इसके अलावा वह हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक आलीशान घर के मालिक हैं, जिसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये के आसपास है. उनके पास जुहू के रुइया पार्क और मड द्वीप पर भी शानदार बंगले हैं, जो उनकी समृद्धि का प्रतीक हैं.

सम्मान और पुरस्कार

ब्रह्मानंदम के योगदान को देखते हुए उन्हें 2009 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया. यह उनकी कड़ी मेहनत और कला के प्रति समर्पण का परिणाम था, जो आज भी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत मायने रखता है.

Also Read: Manu Bhaker Net Worth: खेल रत्न पुरस्कार पाने वाली मनु भाकर के पास कितनी है संपत्ति, कहां से आता है पैसा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >