पेट्रोल पंप की सांकेतिक तस्वरी (File Photo)

Petrol Pump: सिर्फ Zero देखकर न भरवाएं पेट्रोल-डीजल, Fuel Density भी करें चेक, ऐसे पकड़ें मिलावट

पेट्रोल और डीजल भरवाते समय सिर्फ मीटर पर 'ज़ीरो' देखना काफी नहीं है. ईंधन की क्वालिटी जांचने के लिए Fuel Density (घनत्व) भी महत्वपूर्ण है. तापमान के कारण इसकी रीडिंग बदल सकती है. इसलिए पेट्रोल की मानक Density 720–775 kg/m³ और डीजल 820–860 kg/m³ (15°C पर) है या नहीं चेक करना जरूरी है.

पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाते समय सिर्फ मीटर पर ‘Zero’ देखना काफी नहीं है. ईंधन की क्वालिटी जांचने के लिए Fuel Density (घनत्व) भी महत्वपूर्ण है. तापमान के कारण इसकी रीडिंग बदल सकती है. इसलिए पेट्रोल की मानक Density 720–775 kg/m³ और डीजल 820–860 kg/m³ (15°C पर)  है या नहीं चेक जरूरी करें. रीडिंग सामान्य दायरे से अलग लगे तो पंप कर्मचारी से सवाल करें. क्योंकि ईंधन की खराब क्वालिटी से माइलेज और इंजन की परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है. इसके साथ ही पेट्रोल में स्पार्क प्लग और फ्यूल सिस्टम, जबकि डीजल में फ्यूल इंजेक्टर प्रभावित हो सकते हैं. बता दें कि शक होने पर Filter Paper Test, 5 लीटर जार टेस्ट और Hydrometer Test की मांग की जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >