छुट्टी के दिन भी हो सकेगा बैंक में ये काम, पेमेंट में अब नहीं होगी परेशानी

यह नियम सभी बैंकों के लिए लागू होंगे. ऐसा नहीं है कि यह सुविधा सिर्फ सरकारी बैंकों के लिए है. इस नयी सुविधा के साथ कई तरह की जिम्मेदारी भी आती है. अब चेक क्लियर्स के मामले में आपको ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. अगर आप शनिवार को चेक जमा करते हैं, तो रविवार को यह क्लियर हो सकता है.

बैंक की छुट्टियों के दिन ज्यादातर काम बंद रहते हैं लेकिन अगर आप अपना चेक क्लियर कराना चाहते हैं तो यह बैंक की छुट्टी के दिन भी संभव है. यह इसलिए संभव है क्योंकि आरबीआई ने अब नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस (NACH) को सातों दिन चालू रखने का फैसला किया है. इस फैसले से चेक क्लियर करने के अब इंतजार नहीं करना होगा.

यह नियम सभी बैंकों के लिए लागू होंगे. ऐसा नहीं है कि यह सुविधा सिर्फ सरकारी बैंकों के लिए है. इस नयी सुविधा के साथ कई तरह की जिम्मेदारी भी आती है. अब चेक क्लियर्स के मामले में आपको ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. अगर आप शनिवार को चेक जमा करते हैं, तो रविवार को यह क्लियर हो सकता है.

Also Read: Indigo Special offers : सस्ते सफर का शानदार मौका, 915 रुपये कर सकेंगे यात्रा

आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि आपके अकाउंट में पैसा हो, अगर पैसा नहीं है और आपने किसी को चेक से पेमेंट किया है तो आपको परेशानी हो सकती है. चेक बाउंस हो गया तो आपको पेनाल्टी देनी पड़ सकती है.

Also Read: रात 12 से सुबह 6 बजे तक करें मुफ्त में इंटरनेट का इस्तेमाल, जानिये कैसे

NACH बड़े पैमाने पर भुगतान करने वाला सिस्टम है। इसका संचालन नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) करता है. यह सिस्टम डिविडेंड, ब्याज, सैलरी, पेंशन जैसे पेमेंट को एक साथ कई अकाउंट में ट्रांसफर करने की सुविधा देता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >