मई में 13 दिन बंद रहेंगे देश के बैंक, जानिये कब-कब रहेंगे अवकाश

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए लागू लॉकडाउन से आगामी 3 मई को ढील देने की उम्मीद की जा रही है, लेकिन इस बीच खबर यह है कि पूरे मई के महीने में करीब 13 दिन बैंक बंद रहेंगे.

नयी दिल्ली : देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए लागू लॉकडाउन से आगामी 3 मई को ढील देने की उम्मीद की जा रही है, लेकिन इस बीच खबर यह है कि पूरे मई के महीने में करीब 13 दिन बैंक बंद रहेंगे. इसकी वजह यह है कि इस महीने में ईद, बुद्ध पूर्णिमा, मजदूर दिवस का अवकाश हैं. इसके अलावा, इस अवकाश में अलग-अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं. इस कारण पूरे महीने में देश के अलग-अलग हिस्सों बैंक बंद रहेंगे. इस दौरान खाताधारकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए अगर बैंक से जुड़ा कोई भी काम बाकी है, तो उसे समय पर पूरा कर लीजिए. हालांकि, अधिकतर बैंकों ने अपनी सेवाएं मोबाइल फोन पर दे रखी हैं.

Also Read: Coronavirus India Lockdown : यूपी के पूरे 15 जिलों में नहीं केवल हॉटस्पॉट को किया गया सील, बैंक ATM, दवा दुकानें भी रहेंगी बंद

लॉकडाउन के बीच केंद्र सरकार ने बैंकिंग सेक्टर को लेकर बड़ा फैसला किया है. इंडस्ट्रियल डिस्प्यूट एक्ट के तहत सरकार ने बैंकिंग सेक्टर को 6 महीने के लिए जन उपयोगी सेवाओं में शामिल करने का बदलाव किया गया है. बैंकिंग सेवाओं के एक्ट में शामिल होने के बाद अब कोई भी कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल नहीं कर सकेगा. यह नया नियम 21 अप्रैल से लागू हो गया है. वित्त मंत्रालय के अधीन आने वाले वित्त विभाग की ओर से 20 अप्रैल को जारी सर्कुलर में कहा गया है कि श्रम मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन के जरिए बैंकिंग इंडस्ट्री को 6 महीने के लिए जन उपयोगी सेवाओं में शामिल कर लिया है.

वित्त विभाग ने कहा कि यह समयसीमा 21 अप्रैल से लागू हो गयी है. वहीं, श्रम मंत्रालय की ओर से 17 अप्रैल को जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि कोरोनावायरस संक्रमण के कारण आर्थिक गतिविधियों पर बड़े पैमाने पर असर पड़ा है. इसी कारण बैंकिंग सेक्टर को जन उपयोगी सेवाओं में शामिल किया गया है. वित्तीय सेवा विभाग ने नये कानून के लागू होने के संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर, एसबीआई के चेयरमैन, राष्ट्रीयकृत बैकों के एमडी और सीईओ और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के सीईओ को सर्कुलर भेज दिया है.

किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक

1 मई : महाराष्ट्र दिवस/मजदूर दिवस

3 मई : रविवार

7 मई : बुद्ध पूर्णिमा

8 मई : रवींद्रनाथ टैगोर जयंती

9 मई : शनिवार

10 मई : दूसरा रविवार

17 मई : तीसरा रविवार

21 मई : शब-ए-कादर

22 मई : जुम्मत-उल-विदा

23 मई : चौथा शनिवार

24 मई : चौथा रविवार

25 मई : ईद (ईद-उल-फ़ित्र)

31 मई : पांचवां रविवार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KumarVishwat Sen

Published by: Prabhat Khabar

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >