Bank Holidays: दिसंबर में बैंकिंग शेड्यूल बदल गया! कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी सूची

Bank Holidays: दिसंबर का महीना त्योहारों और छुट्टियों से भरा होता है, इसलिए बैंक से जुड़े किसी भी जरूरी काम को प्लान करने से पहले छुट्टी सूची जरूर देखें. साथ ही, डिजिटल बैंकिंग का उपयोग करके आप अधिकतर काम घर बैठे ही आसानी से निपटा सकते हैं.

Bank Holidays: दिसंबर महीने की शुरुआत होते ही साल के आखिरी दिनों की भागदौड़ शुरू हो जाती है. इस दौरान एक तरफ त्योहारों की रौनक रहती है, वहीं दूसरी ओर लोग अपने वित्तीय और बैंकिंग से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य निपटाते हैं. ऐसे में दिसंबर में पड़ने वाली बैंक छुट्टियों की पूरी जानकारी होना बेहद आवश्यक है, ताकि आपका कोई जरूरी काम अधूरा न रह जाए.

दिसंबर 2025 में कब-कब रहेंगी बैंक की छुट्टियां?

तारीखदिनछुट्टीराज्य/क्षेत्र
1 दिसंबरसोमवारराज्य उद्घाटन दिवसनागालैंड
3 दिसंबरबुधवारसेंट फ्रांसिस जेवियर पर्वगोवा
5 दिसंबरशुक्रवारशेख अब्दुल्ला जयंतीजम्मू-कश्मीर
12 दिसंबरशुक्रवारपा टोगन संगमामेघालय
13 दिसंबरशनिवारदूसरा शनिवारपूरे देश में
18 दिसंबरगुरुवारगुरु घासीदास जयंतीछत्तीसगढ़
19 दिसंबरशुक्रवारगोवा मुक्ति दिवसगोवा
24 दिसंबरबुधवारक्रिसमसमेघालय, मिजोरम
25 दिसंबरगुरुवारक्रिसमसपूरे देश में
26 दिसंबरशुक्रवारशहीद उधम सिंह जयंतीहरियाणा
27 दिसंबरशनिवारगुरु गोबिंद सिंह जयंतीचंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा
30 दिसंबरमंगलवारयू कियांग नांगबाह पुण्यतिथिमेघालय
31 दिसंबरबुधवारनया सालमिजोरम, मणिपुर

बैंक आखिर किन कारणों से रहते हैं बंद?

भारत में बैंकिंग छुट्टियां केवल शनिवार और रविवार तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि कई अन्य कारणों से भी बैंक बंद रहते हैं. राष्ट्रीय पर्व जैसे गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती पर सभी बैंक अवकाश रहते हैं. इसके अलावा, दिवाली, दुर्गा पूजा, ईद, क्रिसमस, ओणम और पोंगल जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक त्योहारों पर भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होती हैं. वहीं, भारत के विभिन्न राज्यों में छठ पूजा, बिहू, रीजनल फाउंडेशन डे और अन्य स्थानीय पर्वों के कारण भी राज्य-स्तर पर अलग-अलग छुट्टियां लागू होती हैं. यही कारण है कि किसी भी बैंक शाखा में जाने से पहले अपने राज्य की स्थानीय छुट्टी सूची की जांच करना बेहद आवश्यक है.

बैंक बंद होने पर भी कैसे निपटाएं जरूरी काम?

आज के डिजिटल दौर में बैंक शाखा बंद होने का अर्थ काम रुक जाना नहीं है. कई बैंकिंग सेवाएं 24×7 ऑनलाइन उपलब्ध रहती हैं जैसे

  • UPI, NEFT, RTGS के माध्यम से पैसे ट्रांसफर
  • फिक्स्ड डिपॉजिट खोलना या मैनेज करना
  • अकाउंट बैलेंस और मिनी स्टेटमेंट देखना
  • बिल पेमेंट और EMI का भुगतान
  • ऑनलाइन पासबुक/स्टेटमेंट डाउनलोड

Also Read: क्या अब कंपनी बिना पूछे नौकरी से निकाल देगी? नए लेबर कोड ने पूरा खेल बदल दिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >