Bank Holiday: RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट, चेक करें अपने नजदीकी शाखा के बंद होने का समय

Bank Holiday: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नवंबर 2024 के लिए बैंक छुट्टियों की सूची जारी कर दी है.

Bank Holiday: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नवंबर 2024 के लिए बैंक छुट्टियों की सूची जारी कर दी है. इस सूची के अनुसार, इस महीने में कुल 13 दिनों तक अलग-अलग राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी, जिसमें अगले हफ्ते लगातार 4 दिनों की छुट्टी भी शामिल है. आइए जानते हैं किन-किन राज्यों में कब-कब बैंक बंद रहेंगे.

आरबीआई की छुट्टी सूची के अनुसार, 7 नवंबर को छठ पूजा (शाम का अर्घ्य) के अवसर पर बिहार, दिल्ली, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बैंकों की छुट्टी होगी. इसके बाद 8 नवंबर को सुबह के अर्घ्य और वांगला महोत्सव के लिए बिहार, झारखंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) समेत देशभर के सभी सरकारी और निजी बैंक हर दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. इसलिए, यदि आप बैंक से जुड़े किसी कार्य के लिए जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह सुनिश्चित कर लें कि उस दिन बैंक खुला है या नहीं, ताकि किसी असुविधा का सामना न करना पड़े.

Also Read: Ration Card: यदि आपके पास हैं ये साधन तो राशन कार्ड को न करें नजरअंदाज, जाना पड़ सकता है जेल

इन राज्यों में बैंकों की छुट्टियां

  • 7 नवंबर: छठ (शाम का अर्घ्य) के अवसर पर बंगाल, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
  • 8 नवंबर: छठ (सुबह का अर्घ्य) और वांगला महोत्सव के कारण बिहार, झारखंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे.
  • 9 नवंबर (शनिवार): पूरे भारत में सभी बैंक दूसरे शनिवार को बंद रहेंगे.
  • 10 नवंबर (रविवार): रविवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक बंद रहेंगे.

छुट्टियों के दौरान बैंकिंग कैसे करें

छुट्टियों के दौरान भी आप अपने बैंकिंग कार्य ऑनलाइन कर सकते हैं. एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी, जिससे लेन-देन में कोई दिक्कत नहीं होगी. आप इन डिजिटल सेवाओं का उपयोग करके अपने बैंकिंग कार्य पूरे कर सकते हैं.

Also Read: Success Story: बिहार के बस ड्राइवर के बेटे ने कर दिया कमाल, रिक्शा चलाकर खड़ी कर दी 400 करोड़ की कैब कंपनी

Also Read: Ravindra Jadeja Net Worth: संपत्ति हो तो ऐसी, क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की शाही ठाट-बाट वाली जिंदगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >