Arvind Kejriwal Net Worth: जानें दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की कमाई, संपत्ति और दौलत के बारे में

Arvind Kejriwal Net Worth: अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन फाइल किया,जानें कुल संपत्ति और कमाई

Arvind Kejriwal Net Worth: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन फाइल कर दिया है. उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार उनकी कुल अचल संपत्ति 1.73 करोड़ रुपये है.

Arvind Kejriwal की पत्नी सुनीता केजरीवाल की अचल संपत्ति

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के नाम कुल अचल संपत्ति 2.10 करोड़ रुपये है. इसमें गुरुग्राम में स्थित एक फ्लैट भी शामिल है.

चल संपत्ति का विवरण

अरविंद केजरीवाल के पास 3.46 लाख रुपये की चल संपत्ति है. वहीं, उनकी पत्नी के पास 1.89 करोड़ रुपये की चल संपत्ति दर्ज है. हलफनामे के मुताबिक, केजरीवाल के पास नकद 50,000 रुपये और उनकी पत्नी के पास नकद 42,000 रुपये हैं.

कर्ज मुक्त हैं अरविंद और सुनीता केजरीवाल

हलफनामे में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अरविंद और सुनीता केजरीवाल पर किसी तरह का कर्ज नहीं है. अरविंद के पास कोई वाहन नहीं है, जबकि उनकी पत्नी के नाम पर एक मारुति बलेनो कार दर्ज है.

केजरीवाल के पास कृषि भूमि नहीं, पत्नी के पास घर और गहने

अरविंद केजरीवाल के नाम 1.70 करोड़ रुपये मूल्य की नॉन-एग्रीकल्चर भूमि है. हालांकि, उनके नाम पर कोई घर नहीं है. उनकी पत्नी सुनीता के नाम 1.5 करोड़ रुपये बाजार मूल्य वाला एक घर है.

ज्वेलरी और अन्य निवेश

सुनीता केजरीवाल के पास 25.92 लाख रुपये मूल्य की सोने और चांदी की ज्वेलरी है. इसके अलावा, उनके पीपीएफ खाते में 26 लाख रुपये से अधिक की धनराशि जमा है. अरविंद केजरीवाल ने शेयर बाजार या किसी अन्य प्रकार के निवेश में भाग नहीं लिया है.

दिल्ली शराब घोटाला, गृह मंत्रालय ने ED को केजरीवाल और सिसोदिया पर मुकदमा चलाने की दी अनुमति

Also Read: Ramesh Bidhuri Net Worth: रमेश बिधूड़ी की संपत्ति का खुलासा, चुनावी हलफनामे में चौंकाने वाले आंकड़े

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >