Apeejay Surrendra Park Hotels IPO Allotment: आपके खाते में आए कितने शेयर, झट से करें चेक

Apeejay Surrendra Park Hotels IPO Allotment: जिन निवेशकों को ने इसके लिए आवेदन किया था वो बीएसई वेबसाइट या पब्लिक इश्यू के आधिकारिक रजिस्ट्रार पर अपनी स्थिति देख सकते हैं.

Apeejay Surrendra Park Hotels IPO Allotment: एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स लिमिटेड के आईपीओ के शेयरों का आज आवंटन किया जा रहा है. जिन निवेशकों को ने इसके लिए आवेदन किया था वो बीएसई वेबसाइट या पब्लिक इश्यू के आधिकारिक रजिस्ट्रार – लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की वेबसाइट पर लॉग इन करके आवंटन की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं. इस बीच, आईपीओ आवंटन स्थिति की घोषणा के बाद, सार्वजनिक पेशकश को लेकर ग्रे मार्केट की कीमतों में उछाल आया है. शेयर मार्केट आब्जर्वर के अनुसार, एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स लिमिटेड के शेयर आज ग्रे मार्केट में ₹44 के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं, जो गुरुवार को ₹35 था. यानी आज ग्रे मार्केट में रेट 9 रुपये चढ़ा है.

Also Read: Rashi Peripherals IPO: पैसा कमाने का बेहतरीन मौका,आ रहा है 600 करोड़ का आईपीओ, जानें प्राइस बैंड और GMP

रजिस्ट्रर्ड पोर्टल पर आवंटन की स्थिति कैसे जांचें

  • रजिस्ट्रर्ड पोर्टल पर जाएं. उपलब्ध लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको पांच लिंक देखने को मिलेंगे, जहां स्टेटस चेक किया जा सकता है.

  • किसी एक लिंक पर क्लिक करके, आईपीओ अनुभाग में ड्रॉपडाउन मेनू से जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का चयन करें.

  • आवंटन स्थिति की जांच करने के लिए तीन विकल्पों में से किसी एक का चयन करें, यानी आवेदन संख्या, डीमैट खाता या पैन.

  • यदि आपने पहला विकल्प चुना है, तो आवेदन संख्या और कैप्चा कोड टाइप करें, फिर ‘सबमिट’ पर क्लिक करें.

  • यदि आपने डीमैट खाता संख्या के माध्यम से स्थिति जांचने का विकल्प चुना है, तो इसे टाइप करें और ‘सबमिट’ पर क्लिक करने से पहले कैप्चा कोड दर्ज करें.

  • तीसरे विकल्प के लिए अपना पैन नंबर डालें और कैप्चा कोड टाइप करें. ‘सबमिट’ पर क्लिक करें.

बीएसई और एनएसई पर आवंटन स्थिति की जांच कैसे करें

  • बीएसई के लिए, आधिकारिक साइट https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx के अलॉटमेंट पेज पर जाएं. अब ‘इश्यू टाइप’ सेक्शन के तहत ‘इक्विटी’ चुनें. ‘इश्यू नेम’ के तहत ड्रॉपडाउन विकल्प से आईपीओ चुनें.

  • स्थिति जांचने के लिए अपना पैन या आवेदन नंबर दर्ज करें.

  • नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की वेबसाइट पर जाएं.

  • उसे साइन अप करने के लिए क्लिक करें’ विकल्प चुनें और अपने पैन के साथ खुद को पंजीकृत करें.

  • अब यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड के जरिए लॉगइन करें. खुलने वाले नए पेज पर अपना आईपीओ आवंटन स्थिति जांचें.

नहीं अलॉट हुआ शेयर तो क्या करें

अगर आपको आवेदन करने के बाद भी शेयर अलॉट नहीं हुआ तो निराश होने की जरूरत नहीं है. आप ग्रे मार्केट से कंपनी के शेयर खरीद सकते हैं. ग्रे मार्केट शेयर के खरीद बिक्री का सेकेंड हैंड बाजार है. यहां शेयर पर थोड़ा प्रीमियम देकर आप इसकी खरीदारी कर सकते हैं.

आईपीओ लिस्टिंग की तारीख

एपीजे सुरेंद्र पार्क आईपीओ बीएसई, एनएसई पर सूचीबद्ध होगा, अस्थायी लिस्टिंग की तारीख सोमवार, 12 फरवरी, 2024 तय की गई है.

पैसों का क्या करेगी कंपनी

एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स शुद्ध आय का उपयोग कंपनी द्वारा लिए गए कुछ बकाया उधारों और सामान्य कॉर्पोरेट खर्चों के पूर्ण या आंशिक पुनर्भुगतान/पूर्व भुगतान के लिए करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >